Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने उत्तराखंड के मतदाताओं से की ये खास अपील

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने उत्तराखंड के मतदाताओं से की ये खास अपील

विधानसभा चुनाव में अब मात्र कुछ ही दिन शेष बच गए हैं लिहाज़ा सभी पार्टियां अपने मतदाताओं को रिझानें में लगी हुई हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Uttarakhand Assembly Election 2022 : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने उत्तराखंड की जनता को वर्चुअली संबोधित करते हुए सोच समझकर मतदान करने की अपील की है। उनका मानना है कि भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड का राजनैतिक भविष्य बर्बाद कर दिया है।

पढ़ें :- सीएम धामी का दो दिवसीय पिथौरागढ़ का कार्यक्रम आज, 10 बजे कानून,महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक

इस चुनाव से जुडे़ हैं कई सवाल 

सोमवार को मनीष सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहा कि इस चुनाव से कई सवाल जुडे़ हुए हैं। पहला सवाल तो यह कि यहां की शिक्षा व्यवस्था बेहतर कैसी होगी ? दूसरा यहां के युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा ? तीसरा यहां की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो पाएगा ? क्या पलायन पर रोक लग पाएगी ? उन्होंने कहा कि, 21 साल पहले जो आंदोलन लड़ा गया था, उसका फायदा सिर्फ कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को हुआ।

उत्तराखंड को खड़ा करने का समय आ गया है

सिसोदिया ने कहा कि यहां की जनता के हाथ आज भी खाली हैं। 21 साल पहले स्कूलों और अस्पतालों की जो स्थिति हुआ करती थी वो स्थिति आज भी वैसी ही बनी हुई है। जनता को कुछ हासिल नहीं हुआ, लेकिन यहां के नेता 21 सालों में जरूर मालामाल हो गए। उन्होंने उत्तराखंड की जनता से आग्रह करते हुए कहा कि अब उत्तराखंड को खड़ा करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के एक विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी है, मेरी आप सभी से यह खास अपील है कि आप सब प्रदेश में आम आदमी पार्टी को चुनने का कार्य करें।

पढ़ें :- उत्तराखंड में नए नामों से जाने जाएंगे ये शहर और जिला, कहा: सरकार को चाहिए कि ठेट पहाड़ों में बेहतर सुविधा मुहैया करवाएं

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com