Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. क्या आपको मालूम है आज के दिन क्यों मनाया जाता है सेना दिवस?

क्या आपको मालूम है आज के दिन क्यों मनाया जाता है सेना दिवस?

आज का दिन थल सेना में बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। दिल्ली के सेना मुख्यालय में सेना दिवस पर कई सैन्य कार्यक्रमों को आयोजित कर देश के वीर सपूतों को सलामी दी जाती है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

साहस व शौर्य के पुण्य स्मरण का दिनः देश 15 जनवरी को हर वर्ष सेना दिवस मनाता है, जो थल सेना के अदम्य साहस का स्मरण का दिन है। इस दिन दिल्ली के सेना मुख्यालय के साथ-साथ देश के हर हिस्से में सैन्य संस्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और उन वीर सपूतों को सलामी दी जाती है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर दिया।

पढ़ें :- सरदार पटेल के आग्रह पर पंजाब के पहले मुख्यमंत्री बनने वाले डॉ. गोपीचंद भार्गव का आज ही के दिन हुआ था जन्म

यह लेफ्टिनेंट जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) के.एम. करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 15 जनवरी 1949 को लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. करियप्पा ने ब्रिटिश राज के समय के भारतीय सेना के आखिरी ब्रिटिश शीर्ष कमांडर जनरल फ्रांसिस बुचर से पदभार ग्रहण किया था। वे स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख बने। वे पहले ऐसे अधिकारी थे जिन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि दी गयी। उस समय भारतीय सेना में करीब दो लाख जवान थे।

अन्य अहम घटनाएंः

1888ः भारतीय राजनेता व स्वतंत्रता सेनानी सैफुद्दीन किचलू का जन्म।

1899ः भारतीय राजनेता और पंजाबी भाषा के जाने-माने साहित्यकार ज्ञानी गुरुमुख सिंह मुसाफिर का जन्म।

पढ़ें :- Valentine's Day के अलावा भी क्यों जानना चाहिए 14 फ़रवरी के बारे में, जानिये कई वजहें

1921ः महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बाबा साहब भोसले का जन्म।

1932ः राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का जन्म।

1934ः देश की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त वी.एस. रमादेवी का जन्म।

1956ः उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्म।

1998ः दो बार कार्यकारी प्रधानमंत्री का पद संभालने वाले गुलजारीलाल नंदा का निधन।

पढ़ें :- आज ही के दिन हुआ था आज़ादी के क्रांतिकारी और 80 किताबों के लेखक मन्मथनाथ गुप्त का जन्म

2009ः हिंदी व बांग्ला सिनेमा के प्रमुख निर्देशक एवं दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित तपन सिन्हा का निधन।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com