मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः इयर फोन ने ले ली युवक की जान गई, रेलवे ट्रैक पार करते समय आया ट्रेन की चपेट में

Rakesh

भिलाई में सुपेला अंडरब्रिज के पास 33 वर्षीय युवक शशांक दास की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसे ट्रेन ने इतनी स्पीड में टक्कर मारी कि वह हवा में 100 फीट उछलकर दूर जा गिरा। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

youth
शेयर करें

भिलाई। भिलाई में सुपेला अंडरब्रिज के पास 33 वर्षीय युवक शशांक दास की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसे ट्रेन ने इतनी स्पीड में टक्कर मारी कि वह हवा में 100 फीट उछलकर दूर जा गिरा। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

दोस्तों ने बताया कि शशांक हमेशा एक कान में इयर फोन लगाकर रखता था। इसी के चलते वह उनकी बात नहीं सुना और ट्रेन की चपेट में आ गया। दुर्ग के कसारीडीह निवासी शशांक दास पुत्र सुरेश दास  अपने दोस्त प्रियंक तिग्गा और भोजराज बघेल के साथ बुधवार दोपहर भिलाई की तरफ घूमने निकला था।

वे लोग प्रियदर्शनी परिसर अंडरब्रिज के पास पहुंचे। इसके बाद गाड़ी खड़ी करके रेलवे ट्रैक के उस पार चाय और सिगरेट पीने बैठे थे। प्रियंक ने बताया कि शशांक हमेशा अपने एक कान में इयर फोन लगाए रखता था। मना करने पर भी वह नहीं मानता था। चाय सिगरेट पीने के बाद दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच वे लोग रेलवे ट्रैक पार करके फिर से अंडर ब्रिज की तरफ नीचे उतर रहे थे।

प्रियंक और भोजराज रेलवे ट्रैक पार कर चुके थे और शशांक आ रहा था। तभी उन्होंने देखा कि एक ट्रेन काफी स्पीड में आ रही है। उन लोगों ने शशांक को काफी आवाज लगाई लेकिन वह नहीं सुना और ट्रेन के किनारे का हिस्सा उसके पीछे से टकराया। इससे वह गेंद की तरह हवा में उछला और दूर जा गिरा। उसे काफी गहरी चोटें आईं। दोस्तों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाकर उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

टैग: Death train
शेयर करें