मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत का घर और करोड़ों की संपत्ति ईडी ने किए जब्त

इंडिया वॉइस

ईडी की यह कार्रवाई मुंबई में पत्राचाल पुनर्वास प्रोजेक्ट की मनी लॉड्रिंग के एंगल से की गई है। ईडी ने इस मामले में आज ही कोर्ट में आरोपित प्रवीण राऊत के विरुद्ध आरोपपत्र भी पेश किया है।

Sanjay raut
शेयर करें

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत का दादर स्थित घर और अलीबाग स्थित 8 भूखंड जब्त कर लिए। ईडी की यह कार्रवाई मुंबई में पत्राचाल पुनर्वास प्रोजेक्ट की मनी लॉड्रिंग के एंगल से की गई है। ईडी ने इस मामले में आज ही कोर्ट में आरोपित प्रवीण राऊत के विरुद्ध आरोपपत्र भी पेश किया है।

संजय राऊत ने कहा कि मेरी कोई संपत्ति नहीं है। दादर में मेरा घर और अलीबाग में जमीन जो एक एकड़ से भी कम है, उसे संपत्ति कहना ठीक नहीं है। इतना तो एक आजीवन नौकरी करने वाला के पास रहता ही है। यह सब मैंने अपने मेहनत के पैसे से 2009 में खरीदा था। ईडी ने जब्ती से पहले कोई नोटिस नहीं भेजा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने उन्हें कहा था महाविकास आघाड़ी सरकार को गिराने में मदद करो, नहीं तो इसकी कीमत चुकानी होगी। हम झुके नहीं। यह कार्रवाई भाजपा के इशारे पर ईडी ने की है। इसकी सूचना हमने राज्यसभा के चेयरमैन को दी है। ऐसी कार्रवाई से हम डरने वाले नहीं हैं। संजय राऊत ने कहा कि जो हो रहा है, अच्छे के लिए ही होता है, असत्यमेव जयते।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने कहा कि पत्राचाल के आरोपित प्रवीण राऊत से संजय राऊत ने 55 लाख रुपये लिए थे, जिसे इस मामले की जांच के दौरान लौटा दिया था। आज ईडी ने जो आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया है, उसमें संजय राउत सहित 6 लोगों के नाम है। किरीट सोमैया ने कहा ईडी को यहीं तक नहीं रुकना चाहिए और संजय राऊत सहित सभी से पूछताछ करना चाहिए।

शेयर करें