मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

रिश्ता हुआ शर्मसारः मुजफ्फरनगर में प्रॉपर्टी के लिए पिता ने ले ली अपनी ही बेटी की जान

Rakesh

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पिता ने अपनी तीन महीने की मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी की दो पत्नियां हैं जिसके चलते प्रॉपर्टी का बंटवारे न हो। इसलिए पिता ने अपनी मासूम बच्ची की हत्या को अंजाम दिया है।

murder
शेयर करें

मुज़फ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पिता ने अपनी तीन महीने की मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी की दो पत्नियां हैं जिसके चलते प्रॉपर्टी का बंटवारे न हो। इसलिए पिता ने अपनी मासूम बच्ची की हत्या को अंजाम दिया है।

घटना बुढाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बुढाना की है। आरोपी गुलशेर ने अपनी तीन माह की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर सनसनी फैला दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत आरोपी पिता गुलशेर को गिरफ्तार करते हुए मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। आलाधिकारियों की मानें तो आरोपी पिता गुलशेर ने दो शादियां कर रखी है।

जिसके चलते पहली पत्नी से उसे पांच बच्चे हैं एवं दूसरी पत्नी साजिदा से उसे यह तीन माह की बच्ची थी। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी का बंटवारा ना हो इसके चलते आरोपी ने अपनी तीन माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। दूसरी पत्नी साजिदा द्वारा पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज करके गुलशेर को बुढाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

टैग: murder
शेयर करें