मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

Hardoi : तेज़ रफ्तार बाइक डंपर में पीछे से घुसी, बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत

up bureau

हरदोई में एक तेज रफ्तार बाइक सवार डंपर के पीछे से घुस गया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

तेज़ रफ्तार बाइक डंपर में पीछे से घुसी, बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत
तेज़ रफ्तार बाइक डंपर में पीछे से घुसी, बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत
शेयर करें

हरदोई : हरदोई में एक तेज रफ्तार बाइक सवार डंपर के पीछे से घुस गया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

घटना मझिला थाना क्षेत्र के अयारी गांव की है। जहां खड़े डंपर में पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक घुस गई। जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोनी निवासी 25 वर्षीय अनीश पुत्र लाखन बाइक से पिहानी की ओर जा रहा था। वह जैसे ही वह मझिला थाना क्षेत्र के अयारी गांव के पास पहुंचा वहां पर सड़क किनारे डंपर खड़ा हुआ था। बाइक तेज रफ्तार होने की वजह से असंतुलित होकर डंपर के नीचे घुस गई। जिससे बाइक सवार अनीश की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

सूचना पाकर मंझिला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मंझिला प्रभारी सुब्रत नारायण तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और परिजनों से तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें