मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

क्या आपने गोल्डन दूध का सेवन किया है?

Avnish

अगर आपने कभी गोल्डन दूध के बारे में नहीं सुना इसके फायदे नहीं जाने तो चलिए जानते है।

milk
शेयर करें

नई दिल्ली ।  इसमें कोई शक की बात नहीं है कि दूध लाभकारी होता है इसको पीने से कई फायदे आपको मिलते है नॉर्मल दूध पीने की सलाह तो हर कोई देता है लेकिन क्या आपने कभी गोल्डन मिल्क ट्राई किया है… ये नॉर्मल दूध की तुलना में काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. अब आप सोच रहे होंगे कि यह गोल्डन मिल्क कैसा होता है तो आपको बता दें कि गोल्डन मिल्क यानी कि हल्दी वाले दूध, जो आप किसी चोट या दर्द होने पर सेवन करते हैं। लेकिन रेगुलर बेसिस पर भी इसे पीने से आपको ढेरों फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं गोल्डन मिल्क के फायदे…

गोल्डन मिल्क के फायदे जानिए

1.गोल्डन मिल्क पीने से आपके दिमाग को काफी फायदा पहुंचता है। दिमाग के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। कुछ रिसर्च से पता चला है कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन ब्रेन-डिराइव्ड न्यूरोट्रॉफिक फैक्टर को बढ़ा देता है। इससे मस्तिष्क के कोशिकाओं के विकास को बढ़ावा मिलता है। इससे अल्जाइमर का खतरा भी काफी कम होता है।

2. हल्दी वाला दूध पीने से आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है। अगर आप रात को सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध का सेवन करते हैं तो इससे आपका दिमाग शांत रहता है, जिससे आपको अच्छी नींद आती है। आप दिनभर एनर्जेटिक बने रहते हैं। यह आपके नर्वस सिस्टम में सुधार करता है।

3.हर रोज हल्दी वाला दूध पीने से आपका पाचन दुरुस्त होता है। सुबह मल त्यागने में आसानी होती है। इससे कब्ज से बचाव होता है और पेट संबंधी समस्याएं दूर होती है।

4.हल्दी वाले दूध पीने से आपकी मांसपेशियां और हड्डी मजबूत होती है। इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक शक्तिशाली एंटीइन्फ्लेमेटरी और एक नेचुरल एंटीसेप्टिक के रूप में काम करता है, जिससे सूजन और दर्द से राहत मिलती है।

शेयर करें