Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. आंखों में अगर यह लक्षण दिख रहे है तो नहीं करें इग्नोर।

आंखों में अगर यह लक्षण दिख रहे है तो नहीं करें इग्नोर।

आंखों में छोटी-छोटी समस्या होती रहती है पर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी।

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली  आंख शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। आंख से ही सुंदरता होती है और देख भी आप आंख से ही पाते है आंख के बिना जीवन किसी काम का नहीं  है इसीलिए जरूरी है कि आंखों पर फोकस रखा जाए यानि की आपको आंखों का ख्याल रखना होगा तो चलिए जानते है कौन-से लक्षण है जिससे आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
आंखों की समस्याओं को न करें इग्नोर
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आंखों की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। इसलिए बचपन से ही आंखों पर ध्यान देना चाहिए। बच्चों में ग्लूकोमा की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो समय के साथ अंधेपन का खतरा बढ़ा सकती है।
आंखों से धुंधला दिखना
अगर आंखों से धुंधला दिख रहा है तो ये कई तरह की समस्याओं और बीमारियों की तरफ इशारा हो सकता है। कुछ मामलों में यह मोतियाबिंद या लेंस से जुड़ी समस्या की वजह से भी हो सकती है।
आंखों की नसों में प्रॉब्लम
आंखों की नसों की समस्या भी अंधेपन का कारण बन सकती है। यह देखने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। ग्लूकोमा ऐसी ही बीमारी है। यह आंखों में कई तरह की बीमारियों की तरफ संकेत देती है।
आंखों में दर्द की समस्या
आंखों की कई बीमारियां दर्द बढ़ा सकती है। आंखों में चोट की वजह से दर्द हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आंखों में दर्द होने का मतलब है कि आंखें ज्यादा दबाव में  हैं। यह ग्लूकोमा का भी लक्षण हो सकता है।

पढ़ें :- करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com