Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कौशांबी में बोलोरो सवार पशु तस्करों ने सिपाही को रौंदा, मौत, परिजनों में कोहराम

कौशांबी में बोलोरो सवार पशु तस्करों ने सिपाही को रौंदा, मौत, परिजनों में कोहराम

यूपी के कौशांबी ज़िले में रविवार की देर रात बकरा चोरी कर भाग रहे बोलोरो सवार तस्करों ने एक सिपाही को रौंद दिया। जिससे सिपाही की मौत हो गई। घटना सरायअकिल थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे की है। बोलोरो सवार तस्कर बजहा गांव के राहुल के यहां से कई बकरा चोरी कर भाग रहे थे। इसकी जानकारी राहुल ने सरायअकिल पुलिस को दी।

By Rakesh 

Updated Date

कौशांबी। यूपी के कौशांबी ज़िले में रविवार की देर रात बकरा चोरी कर भाग रहे बोलोरो सवार तस्करों ने एक सिपाही को रौंद दिया। जिससे सिपाही की मौत हो गई। घटना सरायअकिल थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे की है। बोलोरो सवार तस्कर बजहा गांव के राहुल के यहां से कई बकरा चोरी कर भाग रहे थे। इसकी जानकारी राहुल ने सरायअकिल पुलिस को दी।

पढ़ें :- सुल्तानपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

सूचना पर तिलहापुर चौकी में तैनात सिपाही अवनीश कुमार दुबे ने घेराबंदी कर बोलेरो को रोकना चाहा, लेकिन बदमाश सिपाही को रौंदते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस विभाग में हुई, हड़कम्प मच गया। आनन-फानन पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव और सीओ चायल समेत सरायअकिल व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

पुलिस अगल-बगल की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि बदमाशों तक आसानी से पहुंचा जा सके। मृतक 24 वर्षीय अवनीश कुमार दुबे बलिया ज़िले के बेल्थरा गांव के रहने वाले थे। अवनीश दुबे 2018 में पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। इस वक्त कौशांबी ज़िले के सरायअकिल थाना क्षेत्र के तुलहापुर चौकी में तैनात थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com