मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के बेटे का हुआ नामकरण

Rakesh

दृश्यम फेम एक्ट्रेस इशिता दत्ता और वत्सल सेठ 19 जुलाई को पेरेंट्स बने है उनके घर में 6 साल के बाद किलकारी गूंजी है। इशिता ने बेबी बॉय को जन्म दिया है।जिसके बाद हाल ही में दोनों ने अपने बेटे का नामकरण किया।

ishita dutta
शेयर करें

मुंबई। दृश्यम फेम एक्ट्रेस इशिता दत्ता और वत्सल सेठ 19 जुलाई को पेरेंट्स बने है उनके घर में 6 साल के बाद किलकारी गूंजी है। इशिता ने बेबी बॉय को जन्म दिया है।जिसके बाद हाल ही में दोनों ने अपने बेटे का नामकरण किया।

कपल ने सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर  शेयर  किया है  जिसमें गुजराती रीति रिवाज़ से  इशिता  और वत्सल अपने बेटे का नाम रखते नज़र आ रहे हैं।सोशल मीडिया पर वीडियों शेयर कर कपल ने लिखा है कि “ हमारे नन्हे का नाम सेरेमनी के दौरान वायु सेठ रखा गया।आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।

कपल ने यह सेरेमनी बेदह सादे अंदाज में सेलिब्रेट की जिसमें इशिता दत्ता ग्रीन कलर के सिंपल कुर्ते में बेहद प्यारी लग रही है और उन्होने अपने बेटे को कैरी किया हुआ है।इशिता दत्ता ने बॉलीवुड एक्टर वत्सल सेठ से साल 2017 में बड़े ही धूमधाम से शादी की थी।शादी को 6  साल बाद यह कपल पेरेंट्स बना है।

बता दें, इशिता बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की बहन हैं। जो ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ में अजय देवगन की बेटी के रोल में नजर आई थीं। फिल्म में इशिता की एक्टिंग को काफी ज्यादा सराहा गया था तभी से ‘दृश्यम और इशिता की पहचान एक दूसरे से जुड़ गई हैं।

टैग: actress film
शेयर करें