Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. JEE Main Result 2022 Declared : JEE-मेन का रिजल्ट घोषित, 14 विद्यार्थियों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर

JEE Main Result 2022 Declared : JEE-मेन का रिजल्ट घोषित, 14 विद्यार्थियों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर

JEE-मेन के पहले प्रयास में 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किए। साथ ही 43 स्टेट टॉपर्स की सूची भी जारी की गई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कोटा, 11 जुलाई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE मेन जून 2022 का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया गया है। इस साल 24 से 29 जून तक 12 पारियों में बीटेक कोर्स के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसमें 407 शहरों के 588 परीक्षा केंद्रों पर कुल 7.59 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस साल JEE-मेन के पहले प्रयास में 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किए। साथ ही 43 स्टेट टॉपर्स की सूची भी जारी की गई।

पढ़ें :- कश्मीर में आतंकियों ने BJP नेता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

टॉप स्टूडेंट

परीक्षा में कुल 7,59,589 परीक्षार्थियों में सामान्य श्रेणी के 3.19,937 छात्र, ईडब्ल्यूएस के 74,370, OBC के 2,75,416, SC के 71,458, ST के 26,330 एवं PWD कैटेगरी के 2078 स्टूडेंट्स शामिल थे। छात्रों में 5.47 लाख लड़के और 2.21 लाख लडकियां शामिल थीं। JEE मेन के अगले चरण की परीक्षा 21 से 30 जुलाई के बीच होगी। परिणामों में एलन स्टूडेंट स्नेहा पारीक ने 100 पर्सेंटाइल के साथ 300 में से 300 अंक हासिल किए। स्नेहा ने असम में टॉप किया। वहीं राजस्थान टॉपर एलन स्टूडेंट नव्य रहे।

किस स्कोर पर कौन सी NIT

JEE-मेन में 99 पर्सेंटाइल से अधिक होने पर शीर्ष NIT जैसे त्रिची, वारंगल, सूरतकल, इलाहाबाद, राउरकेला, कालीकट और जयपुर, कुरूक्षेत्र जैसे NIT और ट्रिपलआईटी इलाहाबाद में कोर ब्रांचे मिलने की संभावनाएं हैं। 99 से 98 पर्सेंटाइल वालों को शीर्ष के टॉप 10 NIT की कोर ब्रांच के अतिरिक्त अन्य ब्रांच के साथ-साथ टॉप 10-20 NIT और ट्रिपल आईटी जबलपुर, ग्वालियर, गुवाहाटी, कोटा, लखनऊ, में कोर ब्रांच मिलने की संभावनाएं बन सकती है। इन NIT में भोपाल, सूरत, नागपुर, जालंधर, दिल्ली, हमीरपुर और दुर्गापुर शामिल हैं। 98 से 96 पर्सेंटाइल स्कोर होने पर टॉप 20 NIT की कोर ब्रांचों के अतिरिक्त अन्य ब्रांचेज और शेष NIT जिसमें नोर्थईस्ट के एनआईटी के साथ-साथ पटना, रायपुर, अगरतला, श्रीनगर, सिल्चर, उत्तराखंड NIT और बिट्स मिसरा, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़, JNU, हैदराबाद यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। साथ ही स्टूडेंट को नए ट्रिपलआईटी डोदरा, पुणे, सोनीपत, सूरत ,नागपुर, भोपाल, तिरछी, रायचूर, कांचीपुरम, रांची , धारवाड़, अगरतला, कल्याणी की कोर ब्रांचेंज मिलने की संभावना रहेगी। 96 से 94 पर्सेंटाइल स्कोर होने पर टॉप 25 से 31 NIT की कोर ब्रांचों के अतिरिक्त अन्य ब्रांच और GFTI में प्रवेश मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं।

पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com