1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. जोशीमठ में सीएम धामी ने की घोषणा, राहत पैकेज के लिए 45 करोड़ किए जारी

जोशीमठ में सीएम धामी ने की घोषणा, राहत पैकेज के लिए 45 करोड़ किए जारी

उत्तराखंड राज्य सरकार ने जोशीमठ के पीड़ित परिवारों को राहत देते हुए उनके लिए 45 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है. यह पैसा जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावित लोगों के बीच बांटा जाएगा. लगभग 3000 परिवारों के लिए राहत पैकेज जारी किया गया है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तराखंड राज्य सरकार ने जोशीमठ में परिवारों को 45 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है. यह पैसा जहां घरों और सड़कों में बड़ी दरारें दिखाई आई हैं उन्हें ठीक करने पर खर्च किया जाएगा. जोशीमठ में गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालयी राज्य में क्रमिक भूमि धंसाव से प्रभावित लगभग 3000 परिवारों के लिए राहत पैकेज जारी किया गया है.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

प्रति परिवार 1.50 लाख रुपये की अंतरिम सहायता

सीएम ने कहा, “फिलहाल, प्रति परिवार 1.50 लाख रुपये की अंतरिम सहायता दी जा रही है। स्थायी विस्थापन नीति तैयार होने से पहले प्रभावित क्षेत्र में भूस्खलन के कारण प्रभावित भूमि मालिकों या परिवारों को 1 लाख रुपये की अग्रिम राशि दी गई है

भू-धंसाव के कारणों का लगाया जा रहा पता

आपको बता दें जोशीमठ शहर क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण 720 से अधिक इमारतों की पहचान की गई हैं, जिनमें दरारें आ गई हैं. पुनर्वास की व्यवस्था करते हुए यहां के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है. वहीं कई भूवैज्ञानिक, विशेष पारिस्थितिक रूप से नाजुक क्षेत्र में भू-धंसाव के कारणों का पता लगाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं. इसके अलावा क्षेत्र में सरकार ने कई निर्माण परियोजनाओं को रोक दिया है और इस घटना के कारण अचानक उपजे संकट से निपटने के लिए एक समिति का गठन कर दिया है.

पढ़ें :- बंगाल में BJP की आंधी? एग्जिट पोल vs असली सच्चाई

CM धामी ने नरसिंह मंदिर में की पूजा-अर्चना

मालूम हो क्षेत्र में भूमि धंसने के मद्देनजर सभा करने के लिए जोशीमठ आए धामी ने गुरुवार को नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने दिन की शुरुआत की.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com