मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका नितिन नवीन के फर्जी AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, IFSO यूनिट ने दर्ज की FIR मोदी ने भाजपा-अकाली गठबंधन को बताया स्वाभाविक, पंजाब के विकास पर दिया जोर
राजनीति

कर्नाटक चुनाव का बिगुल बज चुका है चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है

Shahi

कर्नाटक के विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है 10 मई को होंगे चुनाव तो मतगणना 13 मई को होगी

ECI
शेयर करें
आखिरकार वो दिन आ गया जिसका कई दिनों से कर्नाटक की जनता इंतेजार कर रही थी यानि की चुनाव की तारिखों का ऐलान हो चुका है चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 29 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कहा कि 10 मई को राज्य में वोट डालें जाएंगे और 13 मई को गिनती की जाएगी.

आगे चुनाव आयोग ने कहा कि 13 अप्रैल को चुनावों के घोषणा के लिए नॉटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा, और 20 अप्रैल की वो तारीख होगी जब नॉटिफिकेशन बेस पर उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे. 21 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 24 अप्रैल को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी.

इस बार वोटर्स को क्या नया मिलेगा?
चुनाव आयोग ने जहां कर्नाटक के चुनाव की तारिखों की घोषणा कर दी है तो वहीं इस बार चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए नई पहल की है जानकारी दे दे कि इस बार वोटर्स की सुविधाओं का भी खासा ख्याल रखा गया है जो भी बुजुर्ग मतदाता है या फिर शारीरिक रूप से पुलिंग बूथ पर जाने के लिए असमर्थ है वो वोट फॉर होम कर पाएंगे यानि की घर से वोट करने की सुविधा दी जाएगी.

इसके तहत 80 से अधिक उम्र के मतदाता और दिव्यांग का वोट कलेक्ट करने के लिए आयोग की टीम उनके घर जाएगी. तो वहीं 1 अप्रैल से 18 साल के हो रहे वह मतदाता भी वोट डाल पाएंगे. इसके लिए भी चुनाव आयोग ने प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा की है.

कौन से सूबे की बड़ी पार्टियां?
चुनाव के महारथी की मानें तो दो पार्टियों में मुकाबला होने जा रहा है साफ तौर पर बीजेपी और कांग्रेस है वो दोनों पार्टियां लेकिन कई सीटों पर जेडीएस जैसे क्षेत्रीय दल भी कई सीटों पर खेल बिगाड़ सकते हैं. सवाल यह भी हैं कि चुनावी तारीखों की घोषणा तो हो गई है लेकिन राज्य में किन मुद्दों पर चुनाव लड़े जाएंगे

शेयर करें