मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Libia : लीबिया में रोटी-बिजली की मांग को लेकर हिंसक भीड़ ने संसद में लगाई आग, UN ने की निंदा

इंडिया वॉइस

लीबिया में पिछले दिनों कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने राजधानी त्रिपोली और लीबिया के शहरों की सड़कों पर जुलूस निकाला, जिसमें कई लोगों ने पूर्वी शहर टोब्रुक में प्रतिनिधि सभा (संसद) सहित सरकारी इमारतों पर हमला किया और आग लगा दी।

Protesters set fire to the Libyan parliament building after protests against the failure of the government in Tobruk, Libya July 1, 2022. REUTERS/Stringer
शेयर करें

त्रिपोली, 03 जुलाई। लीबिया में रोटी और बिजली की मांग को लेकर हालात बेकाबू हो गए हैं। हिंसक भीड़ ने संसद में आग लगा दी। लीबिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने देश के पूर्व में स्थित संसद के मुख्यालय पर प्रदर्शनकारियों के हमले की निंदा की है।

संसद में लगाई आग

लीबिया में पिछले दिनों कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने राजधानी त्रिपोली और लीबिया के शहरों की सड़कों पर जुलूस निकाला, जिसमें कई लोगों ने शहर टोब्रुक में संसद सहित सरकारी इमारतों पर हमला किया और आग लगा दी।

संयुक्त राष्ट्र ने की हिंसा की निंदा

लीबिया पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष सलाहकार स्टेफनी विलियम्स ने ट्विटर पर कहा कि ‘शांतिपूर्वक विरोध करने के लोगों के अधिकार का सम्मान और संरक्षण किया जाना चाहिए, लेकिन दंगों और देर रात टोब्रुक में प्रतिनिधि सभा मुख्यालय पर हमला करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’ संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने एक जुलाई को लीबिया के त्रिपोली, टोब्रुक और बेनगाजी सहित कई शहरों में हुए प्रदर्शनों को लेकर चिंता जताई।

वहीं संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सभी प्रदर्शनकारियों से हिंसा से बचने और सुरक्षाबलों से सयंम बरतने का आह्वान किया। दुजारिक ने लीबिया के सभी लोगों से निरंतर राजनीतिक गतिरोध को दूर करने के लिए एक साथ आने का आग्रह किया।

शेयर करें