मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
उत्तर प्रदेश

कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में मार्च

इंडिया वॉइस

बुधवार को दौराला में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हर्ष की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया और विरोध मार्च निकाला।

शेयर करें

मेरठ, 23 फरवरी। कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बुधवार को मेरठ में विहिप और बजरंग कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। उन्होंने दोषियों को फांसी देने और पीड़ित परिवार को 01 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की।

कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की हत्या का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को दौराला में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हर्ष की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया और विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन दौराला थाना प्रभारी को सौंपा, जिसमें हर्ष के हत्यारोपितों को फांसी देने, पीड़ित परिवार को 01 करोड़ रुपए मुआवजा देने और परिवार के 01 सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में हिन्दू होना गुनाह हो गया है। मुस्लिम कट्टरपंथियों की देश विरोधी गतिविधियों का विरोध करने वालों को खुलेआम मारा जा रहा है। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर पुरुषोत्तम अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, प्रदीप भारद्वाज, नारायण सिंह, प्रद्युम्न जैन, अमन सिंह, राजेश कुमार, संजय वर्मा, नमन कुमार आदि उपस्थित रहे। जागृति विहार में आयोजित बैठक में भी बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की गई और दोषियों को फांसी देने की मांग उठाई गई।

 

टैग: UP latest News
शेयर करें