1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Meerut : पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पति, बोला- “मैंने मार डाला उसे, गिरफ्तार कर लो”

Meerut : पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पति, बोला- “मैंने मार डाला उसे, गिरफ्तार कर लो”

मेरठ हत्या मामला, पति ने पत्नी की हत्या की, गला दबाकर हत्या, मेरठ ब्रह्मपुरी न्यूज, माधवपुरम मर्डर केस, घरेलू हिंसा, मेरठ क्राइम न्यूज 2025

By up bureau 

Updated Date

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद ही थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी मोहित शनिवार तड़के करीब 4 बजे थाने पहुंचा और पुलिस के सामने कहा, “मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है, मुझे गिरफ्तार कर लो।”

पढ़ें :- कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि मकान के अंदर सलोनी की लाश पड़ी है। मृतका के गले पर गहरे निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोहित पेशे से कार चालक है और वह अपनी पत्नी सलोनी और दो बेटियों के साथ माधवपुरम में विमलेश नामक मकान मालिक के किराए पर रहता था। जानकारी के अनुसार, मोहित की शादी नौ साल पहले गाजियाबाद की रहने वाली सलोनी से हुई थी।

स्थानीय निवासियों और मकान मालकिन विमलेश का कहना है कि मोहित शराब का आदी था और अक्सर नशे में घर लौटता था। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। मकान में झगड़े की आवाजें आम थीं, लेकिन इस बार मामला जानलेवा हो गया।

पढ़ें :- UP Assembly Monsoon Session : योगी सरकार का अनुपूरक बजट पेश, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, सपा पर CM योगी का हमला
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com