मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लापरवाही ने ले ली दो की जान, चलती ट्रेन से उतरते समय कटकर पत्नी की मौत, बचाने में पति की भी गई जान

Rakesh

कानपुर के पास कल्याणपुर रेलवे स्टेशन पर हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका आशा कार्यकर्ता थी। वह पति का इलाज कराने फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही थी। इस दौरान ट्रेन जब कानपुर के नजदीक कल्याणपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो महिला चलती ट्रेन से ही उतरने लगी।

train
शेयर करें

कानपुर। कानपुर के पास कल्याणपुर रेलवे स्टेशन पर हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका आशा कार्यकर्ता थी। वह पति का इलाज कराने फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही थी। इस दौरान ट्रेन जब कानपुर के नजदीक कल्याणपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो महिला चलती ट्रेन से ही उतरने लगी।

इसी दौरान वह ट्रेन के नीचे चली गई. जिससे कटकर उसकी मौत हो गई। पत्नी को बचाने में पति भी चलती ट्रेन से उतरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में हैलट में उसकी भी मौत हो  गई। फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज के पतौला गांव की रहने वाली आशा कार्यकर्ता तबज्जू (50) शुक्रवार को बीमार पति मोहम्मद रईस (50) और भाई जुबैर के साथ फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन से कानपुर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रेन कल्याणपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो तबज्जू चलती ट्रेन से उतरने लगी। इस दौरान लड़खड़ाकर वह नीचे चली गईं और ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह देख चलती ट्रेन से उतरने में पति भी गिर गया और उसका पैर टूट गया। सिर पर भी गंभीर चोट आ गई।

लोगों ने स्टेशन अधीक्षक और वहां मौजूद जीआरपी को जानकारी दी। जिसके बाद नाजुक हालत में एंबुलेंस से पति को हैलट अस्पताल भेजवाया गया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। भाई जुबैर ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो परिवार में चीख पुकार मच गई।

टैग: Death train
शेयर करें