मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
खेल

Novak Djokovic Detained : निर्वासन से पहले ऑस्ट्रेलिया में हिरासत में लिए गए टेनिस स्टार जोकोविच

इंडिया वॉइस

6 जनवरी को मेलबर्न पहुंचने के तुरंत बाद जोकोविच का वीजा रद्द कर दिया गया था। ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल के अधिकारियों ने कहा था, वे वैक्सीन के लिए छूट प्राप्त करने हेतु उचित सबूत प्रदान करने में विफल रहे थे।

शेयर करें

स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को ऑस्ट्रेलिया में दूसरी बार हिरासत में ले लिया गया है। यह जानकारी जोकोविच के वकील ने दी। ऑस्ट्रेलियाई आव्रजन अधिकारियों ने टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को रविवार को अदालत की सुनवाई से पहले हिरासत में लिया ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि वह देश में बिना टीकाकरण के रह सकते हैं या उन्हें देश से निकाला जाएगा।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया सरकार ने वैक्सीनेशन नहीं होने पर उन्हें लोगों के लिए खतरा बताते हुए दूसरी बार उनका वीजा रद्द कर दिया था। उनके वकीलों ने इसे एक ‘तर्कहीन’  फैसला बताते हुए कोर्ट में इसके खिलाफ अपील दायर करने का फैसला किया है। फिलहाल नोवाक जोकोविच का अभी सोमवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलना तय है।

नोवाक जोकोविच पर अगली सुनवाई रविवार को स्थानीय समय साढ़े नौ बजे होगी। अगर वह अपील हार जाते हैं, तो नोवाक जोकोविच का वीजा रद्द किया जा सकता है और उन्हें तीन साल के लिए निर्वासित किया जा सकता है। अगर नोवाक जोकोविच को देश में रहने दिया जाता है और वह दसवीं बार टूर्नामेंट जीतते हैं, तो वह खेल इतिहास में ऐसा करने वाले सबसे सफल एवं पहले टेनिस खिलाड़ी बन जाऐंगे।

 

शेयर करें