1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Pillars of Ashoka : नए संसद भवन की छत पर पीएम मोदी ने अशोक स्तंभ का किया अनावरण, 9500 किलोग्राम वजन, कांस्य से निर्मित

Pillars of Ashoka : नए संसद भवन की छत पर पीएम मोदी ने अशोक स्तंभ का किया अनावरण, 9500 किलोग्राम वजन, कांस्य से निर्मित

प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन की छत पर 6.5 मीटर ऊंचे अशोक स्तंभ का अनावरण किया। इस प्रतीक स्तंभ का वजन 9500 किलोग्राम है और ये कांस्य से निर्मित है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 11 जुलाई। सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न अशोक स्तंभ का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने संसद भवन के निर्माण में कार्यरत श्रमिकों से भी बातचीत की।

पढ़ें :- मंगोलिया पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय साझेदारी को करेंगे मजबूत

प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन की छत पर 6.5 मीटर ऊंचे अशोक स्तंभ का अनावरण किया। इस प्रतीक स्तंभ का वजन 9500 किलोग्राम है और ये कांस्य से निर्मित है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

इस दौरान प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन के निर्माण में लगे श्रमिकों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने नई संसद के काम में शामिल ‘श्रमजीवियों’ से बात की और उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

8 चरणों में राष्ट्रीय प्रतीक लगाने का काम

नए संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने का काम 8 चरणों में पूरा किया गया। इसमें मिट्टी से मॉडल बनाने से लेकर कंप्यूटर ग्राफिक तैयार करना और कांस्य निर्मित आकृति को पॉलिश करना शामिल है।

नए संसद भवन में शीतकालीन सत्र आयोजित की कोशिश- बिरला

पढ़ें :- बंगाल में BJP की आंधी? एग्जिट पोल vs असली सच्चाई

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि नया संसद भवन अक्टूबर-नवंबर 2022 तक समय पर पूरा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि हम इस साल नए संसद भवन में शीतकालीन सत्र आयोजित करने की कोशिश करेंगे। जिसके लिए युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। निर्माण समय सीमा में केवल 7 दिन का अंतराल है, जिसे कवर किया जा सकता है। हमने परियोजना को पूरा करने के लिए अक्टूबर-नवंबर का अनुमान दिया था और मुझे बहुत उम्मीद है कि 2022 का शीतकालीन सत्र नए हरित भवन में आयोजित किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com