मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Presidential Election Of France : फ्रांस के चुनाव में मुद्दा बना हिजाब, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मरीन ने किया जुर्माने का वादा

इंडिया वॉइस

फ्रांस में पहले से ही शैक्षिक संस्थानों में धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा हुआ है। सार्वजनिक स्थानों पर भी पूरा चेहरा ढकने पर भी रोक लगी है।

शेयर करें

पेरिस, 08 अप्रैल। अब फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में हिजाब का मुद्दा गर्मा गया है। मौजूदा राष्ट्रपति इम्मैनुएल मैक्रों को चुनौती दे रही उम्मीदवार मरीन ली पेन ने वादा किया है कि वो चुनाव जीतीं तो हिजाब पहनने वाली मुस्लिम महिलाओं पर जुर्माना लगाया जाएगा।

‘सार्वजनिक स्थानों पर हिजाब पहनने वालों को जुर्माना देना होगा’

फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण का मतदान रविवार को है। इसके बाद 24 अप्रैल को दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति इम्मैनुएल मैक्रों को दक्षिणपंथी नेता मरीन ली पेन चुनौती दे रही हैं। उन्होंने पहले चरण के मतदान के ठीक पहले वादा किया है कि अगर वो राष्ट्रपति चुनकर आती हैं तो सार्वजनिक स्थानों पर हिजाब पहनने वालों को जुर्माना देना पड़ेगा।

भेदभावपूर्ण और धार्मिक आजादी का उल्लंघन

फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक आक्रामक चुनाव प्रचार कर रही पेन मौजूदा राष्ट्रपति मैक्रों को कड़ी चुनौती पेश कर रही हैं। पेन ने फ्रांसीसी रेडियो से चर्चा में कहा कि जिस तरह से कारों में सीट बेल्ट नहीं पहनने पर जुर्माना लगता है, उसी तरह खुली जगहों पर हिजाब पहनने पर रोक रहेगी। अगर इस नियम का उल्लंघन किया गया तो जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं से फ्रांस में सार्वजनिक स्थलों पर हिजाब ना पहनने का आह्वान किया। इस नियम को भेदभावपूर्ण और धार्मिक आजादी का उल्लंघन बताकर अदालत में चुनौती की संभावना पर उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए वो जनमत संग्रह कराएंगी।

बतादें कि फ्रांस में पहले से ही शैक्षिक संस्थानों में धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा हुआ है। सार्वजनिक स्थानों पर भी पूरा चेहरा ढकने पर भी रोक लगी है।

शेयर करें