मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय युवा दिवस पर CM योगी ने दी अलग अंदाज में शुभकामनाएं ,ट्वीट कर लिखा गर्व से कहो हम हिन्दू हैं

इंडिया वॉइस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद को सनातन संस्कृति व भारतीय अध्यात्म परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर पुनर्स्थापित करने वाले महान संन्यासी के रूप में याद किया है.

शेयर करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर गुरुवार को शुभकामनाएं दीं. बता दें कि आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस मौके पर आज देश में आज कई कार्यक्रम होने हैं. स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती के मौके पर सीएम योगी ने शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सनातन संस्कृति व भारतीय अध्यात्म परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर पुनर्स्थापित करने वाले महान संन्यासी और युवाओं के आदर्श के रूप में याद किया.

पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए लिखा, “स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सादर नमन. उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है. उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे.”

सीएम योगी ने किया याद

वहीं सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, “गर्व से कहो- हम हिंदू हैं. सनातन संस्कृति व भारतीय अध्यात्म परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर पुनर्स्थापित करने वाले महान संन्यासी, युवाओं के आदर्श, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. सभी युवा साथियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं.”

योगी आदित्यनाथ को हिंदुत्व के फायरब्रांड लीडर के रूप में जाना जाता है, और उनकी यह पहचान अब सर्वव्यापी हो चुकी है. गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को कई मौकों पर साझा किया है, और उन्हें युगपुरुष बताते आए हैं.

टैग: UP news
शेयर करें