मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

Punjab : भ्रष्टाचार के आरोपी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को हटाया जाना सराहनीय कदम- केजरीवाल

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि 'आप' देश की एकमात्र पार्टी है जहां भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ छोटे भाई भगवंत के फैसले पर उन्हें गर्व है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 24 मई। आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोपी अपने स्वास्थ्य मंत्री को पद से हटा दिया है। उनका ये कदम स्वागत योग्य है। आम आदमी पार्टी अपने कट्टर ईमानदार सरकार की छवि पर आंच नहीं आने देगी।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ देश की एकमात्र पार्टी है जहां भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ छोटे भाई भगवंत के फैसले पर उन्हें गर्व है। केजरीवाल ने कहा कि मान चाहते तो वो अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बचा सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि आम आदमी पार्टी का जन्म ईमानदार सिस्टम कायम करने के लिए हुआ है। पार्टी भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी।

गौरतलब है कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर आरोप है कि वो ठेके के लिए अधिकारियों से एक फीसदी कमीशन की मांग कर रहे थे। ये आरोप तय होने पर उन्हें पद से हटा दिया गया। इस संबंध में मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म ईमानदार सिस्टम कायम करने के लिए हुआ है। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने हमेशा कहा है कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे, चाहे कोई अपना हो या फिर पराया। मान ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिलते ही तुरंत बर्खास्त किया गया है। साथ ही FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

शेयर करें