मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

UP News: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, ढाबे पर पलटा डंपर, हादसे में 3 लोगों की मौत

इंडिया वॉइस

उत्तर-प्रदेश के रायबरेली से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है,रायबरेली में घने कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा हो गया है,यह हादसा गुरबख्शगंज थाना इलाके के बांदा-बहराइच मार्ग पर एक ढाबे पर चाय पी रहे लोगों को रौंदते हुए तेज रफ्तार डंपर पलट गया.इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है,और 6 लोग हादसे में घायल हो गए है

शेयर करें

Rae Bareli News: उत्तर-प्रदेश के रायबरेली से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है,रायबरेली में घने कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा हो गया है,यह हादसा गुरबख्शगंज थाना इलाके के बांदा-बहराइच मार्ग पर एक ढाबे पर चाय पी रहे लोगों को रौंदते हुए तेज रफ्तार डंपर पलट गया.इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है,और 6 लोग हादसे में घायल हो गए है

यह हादसा बुधवार का है,हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,कई अन्य की डंपर के नीचे दबे होने की भी आशंका है,गुरबख्शगंज थाना इलाके में खगिया खेड़ा गांव में चाय के ढाबे पर दर्जन भर से ज़्यादा ग्रामीण बुधवार तड़के चाय पी रहे थे. तभी बछरावां की तरफ से आ रहा एक डंपर कोहरे के चलते घुमावदार सड़क पर बने ढाबे को देख न सका और उसे रौंदता हुआ पलट गया. ट्रक की चपेट में आकर तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए है. घायलों को अस्पताल भेजा गया है.

हादसे की सूचना पर सीओ महिपाल पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। आशंका जताई जा रही है कि डंपर के नीचे अन्य लोग दबे हो सकते हैं. डंपर के ड्राइवर ने बताया कि घने कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ. कोहरा होने की वजह से वह मोड़ को देख नहीं सका और गाड़ी ढाबे पर चढ़ गई.

टैग: UP news
शेयर करें