मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

इंडिया वॉइस

अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को मुफ्त राशन बंद,राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

शेयर करें

उत्तर प्रदेश में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को अगले महीने से सरकारी राशन की दुकानों से 2 रुपये प्रति किलो गेहूं और 3 रुपये प्रति किलो चावल खरीदना पड़ेगा. अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को मुफ्त बंद किए जाने पर राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार जमकर पर निशाना साधा है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘ महंगाई से जूझती मध्यम वर्ग की जनता तो जैसे-तैसे जी रही है लेकिन गरीब जनता अब दो वक्त की रोटी के लिए भी तरसेगी. मुफ्त राशन और धन्यवाद मोदी जी के बड़े बड़े पोस्टर सिर्फ चुनावी जुमले ही है.सरकार को देश की गरीब जनता की कोई फ्रिक नहीं हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन की योजना चला रही थी. कोरोना काल में यह योजना शुरू की गई थी, जो जून तक चली. उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे बंद करने का फैसला लिया है. सितंबर शुरू होते ही फैसला अमल में आ जाएगा. इसे लेकर प्रदेश के सभी जिलों के जिला पूर्ति अधिकारियों की ओर से कोटेदारों को पत्र जारी किए जा चुके हैं, जिनमें मुफ्त राशन को बंद करने का निर्देश दिया गया है.
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभियान चला रही है और महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर है.

शेयर करें