मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
अन्य खबरें

हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड DSP ने की सुसाइड, लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने घर में मारी गोली

इंडिया वॉइस

हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त अपने जमाने के एक प्रतिष्ठित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फरीदाबाद में स्थित घर में कथित रूप से गोली मार कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.

शेयर करें

ग्रेटर फरीदाबाद : हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड और अपने जमाने के एक प्रतिष्ठित सीनियर पुलिस अधिकारी ने फरीदाबाद स्थित अपने घर में कथित रूप से गोली मार कर सुसाइड कर ली है. पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. ग्रेटर फरीदाबाद की ओमेक्स हाईट्स सोसायटी में परिवार के साथ रह रहे सेवानिवृत डीएसपी समुंदर सिंह ने फ्लैट में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने कहा है कि वे बीमारी के कारण परेशान थे. पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में ले ली है, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. 72 साल के सिंह अपने परिवार के साथ ग्रेटर फरीदाबाद में ओमेक्स हाइट्स सोसायटी में रहते थे और सुबह वहीं उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सहायक पुलिस आयुक्त महेन्द्र वर्मा सूचना पाकर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाया. सिंह का रिवाल्वर बरामद कर लिया गया है. वर्मा ने बताया, ‘मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.’

साल 2009 में पुलिस सेवा से रिटायर हुए

मिली जानकारी के मुताबिक, समुन्दर सिंह साल 2009 में पुलिस सेवा से रिटायर हुए थे. वह सेक्टर 86 में रहते थे. पुलिस ने इस सुसाइड केस की जांच शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि सिंह अपनी बीमारी की वजह से डिप्रेशन में थे.

सिंह के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीमार होने के बावजूद मंगलवार रात वह खुश नजर आए थे. उन्हें इस बात का भी मलाल है कि परिवार में कोई भी गोली की आवाज नहीं सुन सका. पुलिस ने कहा कि सिंह, राज्य के सबसे प्रभावशाली अधिकारियों में गिने जाते थे. दिसंबर 2009 में वह रिटायर हुए थे. उन्होंने भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा और रेवाड़ी जिलों में सेवा की.

दिमागी की बीमारी से जूझ रहे थे

वह कुछ समय से दिमाग की बीमारी से जूझ रहे थे. उनका निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था. सोसायटी में ताश खेलने वाले अपने साथियों से वे इस बारे में बात करते थे. मंगलवार की शाम उन्होंने कहा था कि अब जीने का मन नहीं करता, वह मरना चाहते हैं. मंगलवार रात खाना खाकर वे अपने अलग कमरे में जाकर सो गए.

शेयर करें