मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में मिल रही है मसाज और ग्रीन सलाद: ED की कोर्ट में शिकायत

इंडिया वॉइस

प्रवर्तन निदेशालय ने आज दिल्ली की एक अदालत में सीसीटीवी फुटेज पेश करते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, जिन्हें इस साल मई में एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था, जेल में एक शानदार जीवन शैली जी रहे हैं।

शेयर करें

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने आज दिल्ली की एक अदालत में सीसीटीवी फुटेज पेश करते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, जिन्हें इस साल मई में एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था, जेल में एक शानदार जीवन शैली जी रहे हैं। शिकायत में ED ने बताया कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया हो रही है. फुटेज के मुताबिक, जेल सुपरिटेंडेंट हर रोज नियमों के विरुद्ध सत्येंद्र जैन से मुलाकात करते हैं ताकि सलाखों के पीछे मंत्री साहेब को कोई दिक्कत न हो।

फुटेज के अनुसार, जेल अधीक्षक हर दिन सत्येंद्र जैन से मिलते हैं, जो नियमों के खिलाफ है, ईडी ने कहा, अदालत के आदेश की अवहेलना करते हुए उन्हें जेल में घर का खाना उपलब्ध कराया जाता है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, इस केस के अन्य आरोपी अंकुश जैन और वैभव जैन जो कि तिहाड़ में ही मौजूद हैं उनसे सत्येंद्र जैन अक्सर अपनी सेल में घन्टो घंटो मीटिंग करते हैं, जो कि केस की जांच के लिए ठीक नहीं.

बता दें कि, ED ने अपने एफडेविट में ये भी लिखा कि सत्येंद्र जैन जेल मंत्री भी है जिसका वो गलत फायदा उठा रहे हैं. तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक ईडी ने सत्येंद्र जैन के सेल और जिस वार्ड में वो है उसकी फूटेज की मांग की थी. जिसके बाद तिहाड़ प्रशासन ने उन्हें मुहैया कराया. तिहाड़ प्रशासन का कहना है कि सत्येंद्र जैन के सेल में कोई बाहर से नही आया. हालांकि जब सुबह गिनती खुलती है उस वक्त वार्ड में मौजूद सभी कैदी एक दूसरे से बात कर सकते है.

इस मामले में जिस सह आरोपी की बात कही जा रही है वो भी उसी वार्ड में है जिस वार्ड में सत्येंद्र जैन है लिहाज़ा वो आपस मे बात कर सकते है. गिनती के बाद जब सभी अपने अपने सेल में चले जाते है तब एक दूसरे के सेल में नही जा सकते. तिहाड़ प्रशासन किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से इनकार कर रही है.

टैग: ED
शेयर करें