मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

कोलकाता मर्डर केस पर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीजेपी जुमले उछालने वालों का एक दल

up bureau

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव होते रहना डेमोक्रेसी को मजबूत करता है। हालांकि कई जगह विधायक को खरीदा जाता है और सरकार बनाई जाती है।

भाजपा का आरक्षण विरोधी चेहरा बेनकाब, PDA की एकता के आगे झुकी सरकार : अखिलेश यादव
शेयर करें

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव होते रहना डेमोक्रेसी को मजबूत करता है। हालांकि कई जगह विधायक को खरीदा जाता है और सरकार बनाई जाती है। ऐसे में चुनाव होने से ज्यादा काले धन के इस्तेमाल को रोका जाए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा की बीजेपी जुमले उछालने वालों का एक दल बन गया है। बीजेपी अधिकारियों के जरिए चुनाव जीतना चाहती है। इसकी शिकायत सपा चुनाव आयोग से करेगी। इसके अलावा उन्होंने युवाओं और महंगाई को लेकर बोला कि देश से महंगाई कम हो और बेरोजगारों को रोजगार मिलना चाहिए।

डॉक्टर केस में बोल अखिलेश यादव

सांसद अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या के मामले को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी भी घटना का राजनीतिकरण करती है। अखिलेश यादव ने कहा कि ममता बनर्जी महिला मुख्यमंत्री हैं वो इस मामले में कार्रवाई करेंगी। साथ ही कहा कि ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

गोमती नगर की घटना पर कही यह बात

हाल ही में हुई गोमती नगर की घटना को लेकर भी अखिलेश यादव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गोमती नगर की घटना में शामिल सभी लोगों के नाम जारी करना चाहिए। इसके अलावा उनके माता-पिता के नाम भी जारी करना चाहिए। उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा की मुख्यमंत्री सदन में गुस्से से बोल रहे थे, कि बुलेट ट्रेन चलेगी। ऐसे में अब सबके नाम वह जारी करें।

शेयर करें