मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

ट्रंप का ऐलान- 2024 में राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर देंगे कैपिटल दंगाइयों को आम माफी

इंडिया वॉइस

अमेरिकी अधिकारियों ने दंगों से संबंधित अपराधों के लिए लगभग 50 राज्यों में 725 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।

donald_trump
शेयर करें

वॉशिंगटन, 30 जनवरी। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2024 में राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल हिल पर हुए हमले के आरोपियों को आम माफी देने का ऐलान किया है। बतादें कि अमेरिका के कैपिटल हिल पर ट्रंप की हार से गुस्साए समर्थकों ने हमला किया था।

राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं ट्रंप

टेक्सास में एक रैली में ट्रंप ने कहा कि अगर वो चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं और जीतते हैं, तो वो उन लोगों के साथ उचित व्यवहार करेंगे और अगर इसके लिए क्षमा करने की जरूरत होगी तो वो उन्हें क्षमा कर देंगे। हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति ने रैली में चुनाव लड़ने के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। उन्होंने संकेत दिया कि वो चुनाव लड़ सकते है। ट्रंप ने रैली में आगे कहा कि आरोपी दंगाइयों के साथ बहुत बुरा हुआ है और वो इस पर आते ही फैसला लेंगे।

दंगों के आरोप में 725 से अधिक लोग गिरफ्तार

गौरतलब है कि पिछले साल 2021 में 6 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद उनके समर्थकों की भीड़ ने यूएस कैपिटल हिल पर हमला कर दिया था। ये हमला 1812 के युद्ध के बाद अमेरिकी संसद पर सबसे बड़ा हमला था। ट्रंप के समर्थक बाइडन की जीत को प्रमाणित करने से रोकने की मांग कर रहे थे। इसके करीब 2 हफ्ते बाद जो बाइडन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति की कुर्सी संभाली थी। जो बाइडेन ने कैपिटल हिल में किए गए हिंसक हमले की पहली बरसी के दौरान कड़ी निंदा भी की थी। अमेरिकी अधिकारियों ने दंगों से संबंधित अपराधों के लिए लगभग 50 राज्यों में 725 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया था।

शेयर करें