मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

तुर्की-सीरिया में भूकंप से लगभग 3800 लोगों की मौत, राष्ट्रपति एर्दोगान ने घोषित किया 7 दिन का शोक

इंडिया वॉइस

तुर्की-सीरिया में आए भयानक भूकंप में अब तक लगातार मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. एएफपी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2800 हो गई है. वहीं सीरिया में कम से कम 1000 लोगों की जान चली गई हैं. वहीं तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान ने 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.

शेयर करें

तुर्की-सीरिया में आए भयंकर भूकंप के बाद अब लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. बताया जा रहा है कि भूकंप की वजह से अब तक 2700 लोगों की मौत हो गई है. एएफपी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2751 हो गई है. वहीं सीरिया में कम से कम 1000 लोगों की जान चली गई हैं. तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान ने 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. झंडे को आधा झुकाने का आदेश दिया गा है. तुर्की में घायलों की संख्या 11119 हो गई है. इमारत गिरने से अब तक 3471 लोग घायल हो गए हैं. बता दें कि सोमवार शाम तुर्की में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता 6.0 बताई जा रही है. तुर्की में पिछले 12 घंटों में अलग-अलग तीव्रता के 46 भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं

राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने घोषणा की कि कई दक्षिणपूर्वी प्रांतों में घातक भूकंप के बाद तुर्की में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा.

“6 फरवरी को हमारे देश में आए भूकंपों के कारण, सात दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक की अवधि घोषित की गई थी। हमारे सभी देश और विदेशी अभ्यावेदन में रविवार, 12 फरवरी को सूर्यास्त तक हमारा झंडा आधा झुका रहेगा।” ” एर्दोगन ने ट्विटर पर दी जानकारी.

शेयर करें