मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Ukraine Russia War : 37वां दिन, यूक्रेन का रूस के अंदर जवाबी हवाई हमला, गैस पाइप लाइन को बनाया निशाना बनाया

इंडिया वॉइस

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की ओर से पुष्टि की गयी है कि रूस के हवाई हमलों में अब तक यूक्रेन के 15 हवाई अड्डे बर्बाद हो चुके हैं।

RUssia Ukraine
शेयर करें

कीव, 01 अप्रैल। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के 37वें दिन यूक्रेन ने रूस के भीतर घुस कर जवाबी हवाई हमला किया। रूसी शहर बेल्गोरोद का तेल डिपो धू-धू कर जल उठा। वहीं रूसी सेना ने यूक्रेनी शहर खारकीव पर मिसाइलों से हमला कर गैस पाइप लाइन को निशाना बनाया।

रूस और यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद लगातार यूक्रेनी शहर तबाह हो रहे हैं। रूसी सेना यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों, सैन्य अधिष्ठानों और हवाई अड्डों को निशाना बना रही है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की ओर से पुष्टि की गयी है कि रूस के हवाई हमलों में अब तक यूक्रेन के 15 हवाई अड्डे बर्बाद हो चुके हैं। वैसे यूक्रेन की सेना लगातार रूस को जोरदार टक्कर दे रही है। अब यूक्रेन की सेना ने रूस के शहरों पर हमलों की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। यूक्रेन-रूस सीमा से 12 किलोमीटर दूर स्थित शहर बेल्गोरोद पर यूक्रेन की सेनाओं ने हवाई हमला किया।

रूसी सेना के निशाने पर खारकीव की गैस पाइप लाइन

बेल्गोरोद के गवर्नर के मुताबिक यूक्रेनी सेना ने बेल्गोरोद के प्रमुख तेल डिपो पर हेलीकॉप्टरों से हमला किया। इस कारण इस तेल डिपो में जबर्दस्त आग लग गयी है। जिसके कारण बेल्गोरोद के आकाश में धुएं के बादल देखे गए। इसके अलावा रूस की सेना ने चेर्नोबिल नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र से कब्जा छोड़ दिया है। यूक्रेन की सेना इसे अपनी जीत करार दे रही है। हालांकि रूसी सेना भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। यूक्रेन के शहर खारकीव पर रूस की सेना ने जोरदार हमला बोला है। वहां मिसाइलों से हमला किया गया है और रूसी सेना के निशाने पर खारकीव की गैस पाइप लाइन है।

शेयर करें