मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Ukraine Russia War : युद्ध का 46वां दिन, कीव के आसपास मिले 1200 शव, यूक्रेन ने रूस पर लगाया नरसंहार का आरोप

इंडिया वॉइस

कीव के आसपास 1200 शव मिलने से स्थितियां गंभीर हो गई हैं। यूक्रेन ने रूस पर नरसंहार का आरोप लगाया है। धीरे-धीरे ये युद्ध लगातार आम आदमी पर भारी पड़ता जा रहा है।

शेयर करें

कीव, 11 अप्रैल। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 46 दिन हो चुके हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी सेना भले ही कब्जा नहीं कर पाई हो, लेकिन कीव के आसपास 1200 शव मिलने से स्थितियां गंभीर हो गई हैं। यूक्रेन ने रूस पर नरसंहार का आरोप लगाया है। धीरे-धीरे ये युद्ध लगातार आम आदमी पर भारी पड़ता जा रहा है।

कीव के आसपास मिले 1200 शव

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को डेढ़ महीने से अधिक हो चुका है। आए दिन रूसी सेना आक्रामक होती जा रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे की तमाम कोशिशें विफल होने के बाद रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमले की रणनीति तो बदली है, लेकिन कीव के आसपास रूसी नरसंहार के सबूत सामने आ रहे हैं। बूचा में नरसंहार के बाद अब यूक्रेन की सेना ने राजधानी कीव के आसपास के क्षेत्र में करीब 1200 शव मिलने का दावा किया है। यूक्रेन ने इन हालातों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराते हुए रूसी सेना पर नरसंहार का आरोप लगाया है।

रूसी सेना पर नरसंहार का आरोप

यूक्रेन का कहना है कि रूस के लगातार हमलों के कारण अब तक 45 लाख लोग देश छोड़ चुके हैं। यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को भी 45 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान होने का दावा किया गया है। इस बीच रूस के चेचन्या गणराज्य के प्रमुख रमजान कादिरोव ने दावा किया है कि रूसी सेना मारियुपोल ही नहीं कीव और अन्य यूक्रेनी शहरों पर भी जल्द जोरदार हमला करेगी।

आने वाला सप्ताह युद्ध के लिहाज से महत्वपूर्ण- राष्ट्रपति जेलेंस्की

उन्होंने दावा किया कि ये हमला पहले से कई गुना अधिक भयावह होगा। इसके पीछे यूक्रेन की राजधानी कीव को पूरी तरह कब्जे में लेने की रणनीति को मुख्य कारण बताया जा रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि आने वाला सप्ताह युद्ध के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। रूसी सैनिक यूक्रेन के पूर्व में बड़े अभियान चलाएंगे, जिनका यूक्रेनी सेना डटकर मुकाबला करेगी।

शेयर करें