मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Ukraine Russia War : 9 मई को रूस का विजय दिवस, बढ़ेगी यूक्रेन पर हमलों की रफ्तार

रूस में 9 मई को विजय दिवस के कारण उत्सव का माहौल रहता है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने चेतावनी देते हुए साफ कहा है कि विजय दिवस को देखते हुए यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई में रूस की ओर से कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

शेयर करें

मॉस्को, 02 मई। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों देशों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। इस बीच रूस का विजय दिवस भी पास आ रहा है। रूस हर साल 9 मई को विजय दिवस मनाता है। इस बार विजय दिवस के साथ ही यूक्रेन पर हमलों की रफ्तार बढ़ाने का ऐलान भी किया जा रहा है।

यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई को और तेज किया जाएगा

रूस में 9 मई को विजय दिवस के कारण उत्सव का माहौल रहता है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने चेतावनी देते हुए साफ कहा है कि विजय दिवस को देखते हुए यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई में रूस की ओर से कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि वो नहीं चाहते कि जश्न के माहौल के बीच किसी तरह की अनहोनी हो। उन्होंने ऐलान किया कि हमारी सेना ना सिर्फ हमले जारी रखेगी, बल्कि यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई को और तेज किया जाएगा। नाटो देशों को खरी-खोटी सुनाते हुए उन्होंने कहा कि रूस के सैनिक पश्चिमी देशों के मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन कर सकते हैं बड़ी घोषणा

रूस का ये बयान तब आया है जब नाटो के पूर्व प्रमुख रिचर्ड शेरिफ ने यूक्रेन में रूस के साथ सबसे खराब स्थिति में युद्ध के लिए पश्चिम को खुद को तैयार करने की चेतावनी दी। इस बीच ब्रिटेन के रक्षा सचिव बेन वालेस ने भी दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 9 मई को रूस के विजय दिवस परेड का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ फाइनल लड़ाई में अपने भंडार को बढ़ाने की घोषणा करने के लिए कर सकते हैं।

शेयर करें