मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
विधानसभा चुनाव 2022

उप्र विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण, 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान शुरू, ये दिग्गज हैं मैदान में

इंडिया वॉइस

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में आज राज्य के 9 जिलों आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर, भदोही और सोनभद्र की 54 सीटों पर मतदान चल रहा है।

voting
शेयर करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का मतदान सोमवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया। इस आखिरी चरण में राज्य के 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदाता कड़े सुरक्षा प्रबंधों और कोरोना दिशा-निर्देशों के बीच वोट डाल रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कतारों में लगे वोटरों का उत्साह देखने को मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में आज राज्य के 9 जिलों आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिरजापुर, भदोही और सोनभद्र की 54 सीटों पर मतदान चल रहा है। चंदौली जिले की नक्सल प्रभावित तीन सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा जबकि बाकी सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

मतदान के इस चरण में भी मतदाता कई राजनीतिक दिग्गजों की चुनावी किस्मत लिखेंगे जिसमें राज्य के तीन मंत्रियों वाराणसी दक्षिण विधानसभा सीट से डॉ. नीलकंठ तिवारी, वाराणसी उत्तर सीट से रवींद्र जायसवाल, वाराणसी की शिवपुर सीट से अनिल राजभर शामिल हैं। जबकि दूसरी प्रमुख सीटों में गाजीपुर की जहूराबाद सीट से ओमप्रकाश राजभर, मऊ सदर से अब्बास अंसारी, जौनपुर की मल्हनी सीट से धनंजय सिंह, ज्ञानपुर सीट से अजय मिश्रा चुनावी मैदान में हैं।

खास बात यह है कि 2017 में वाराणसी में भाजपा ने सभी 8 सीटों पर कब्जा जमाया था। जबकि आजमगढ़ की 10 सीटों में समाजवादी पार्टी ने 5, बसपा ने 4 और भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की थी।

शेयर करें