मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

Uttarakhand Assembly Election : आप ने जारी की 18 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

इंडिया वॉइस

चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूचि जारी करने और उन पर मंथन करने में जुटी हुई हैं। अब अन्य पार्टियों से दो कदम आगे आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूचि जारी कर दी है।

arvind kejriwal and sisodia revenue court
शेयर करें

Assembly Election 2022 : विधानसभा चुनाव में अब मात्र कुछ ही दिनों का समय शेष बचा है। लिहाज़ा चुनाव आयोग ने चुनावी तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद से अब पार्टियों ने उम्मीदवारों के नामों की सूचि को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस से दो कदम आगे निकलते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की है।

कुल 42 उम्मीदवारों के नाम हो चुके हैं घोषित 

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि दूसरी सूची में 18 लोगों के नाम हैं। इससे पहले भी आप ने एक सूची जारी की थी, जिसमे 24 नामों की घोषणा की गई थी। इस प्रकार आप ने अभी तक कुल 42 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

इन उम्मीदवारों को मिली जगह

दूसरी सूची में गुड्डू लाल थराली(एससी), सुमंत तिवारी केदारनाथ,अमेन्द्र बिष्ट धनौल्टी,नवीन पिरशाली रायपुर, रविन्द्र आनंद देहरादून कैंट, त्रिलोक सिंह नेगी टिहरी,राजू मौर्य डोईवाला,ममता सिंह ज्वालापुर (एससी),मनोरमा त्यागी खानपुर, गजेंद्र चौहान श्रीनगर,अरविंद वर्मा कोटद्वार, नारायण सुराड़ी धारचूला, प्रकाश चंद्र उपाध्याय द्वाराहाट, तारा दत्त पांडेय जागेश्वर, सागर पांडेय भीमताल, डॉ भुवन आर्य नैनीताल (एससी), जरनैल सिंह काली गदरपुर, कुलवन्त सिंह (किच्छा) के नाम हैं।

शेयर करें