Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, बड़े स्तर पर किया गया है फेरबदल

उत्तराखंड कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, बड़े स्तर पर किया गया है फेरबदल

कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। बता दें कि इस सूची में बड़े स्तर पर उम्मीदवारों के सीट को लेकर फेरबदल किया गया है। जबकि हरीश रावत ने यह साफ़ तौर पर कहा था कि पहले से तय हुए उम्मीदवारों के सीट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Uttarakhand Assembly Election 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दस और उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। बता दें कि इस सूची में बड़े स्तर पर उम्मीदवारों के सीट को लेकर फेरबदल किया गया है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को रामनगर से हटाकर लालकुआं से उम्मीदवार घोषित किया है। हरीश रावत की बेटी को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में भी हरक सिंह रावत का नाम नहीं शामिल हैं।

पढ़ें :- सीएम धामी का दो दिवसीय पिथौरागढ़ का कार्यक्रम आज, 10 बजे कानून,महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक

हरीश रावत लालकुआं विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव 

बुधवार देर रात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची में दस नामों की घोषणा की है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का चुनाव क्षेत्र बदल दिया गया है। हरीश रावत अब लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश को पहले रामनगर से उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन विरोध को देखते हुए बदलाव किया गया है। रामनगर विधानसभा क्षेत्र से अब महेन्द्र पाल सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

कई सीटों पर किया गया फेरबदल 

कांग्रेस ने आज ही भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले ओम गोपाल रावत को नरेन्द्र नगर से टिकट दिया है। इसके साथ ही डोईवाला में पहले मोहित उनियाल को उम्मीदवार बनाया गया था अब उनके स्थान पर गौरव चौधरी और ज्वालापुर से बरखा रानी को बदलकर रवि बहादुर को टिकट दी गई है। इसके अलावा हरिद्वार ग्रामीण से हरीश रावत की पुत्री अनुपमा रावत, रुड़की से यशपाल राणा, चौबट्टाखाल से केशर सिंह नेगी, स्लट से रणजीत रावत और कालाढूंगी से पहले घोषित महेन्द्र पाल सिंह के स्थान पर अब महेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है

पढ़ें :- उत्तराखंड में नए नामों से जाने जाएंगे ये शहर और जिला, कहा: सरकार को चाहिए कि ठेट पहाड़ों में बेहतर सुविधा मुहैया करवाएं

हरक सिंह रावत के नाम पर नहीं बनी है सहमति 

कांग्रेस ने अपनी दूसरी में सूची में हरीश रावत को रामनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया था। इस सूची में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति रावत को गढ़वाल जिले की लैंसडाउन विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। तीसरी सूची में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का नाम न होने से अभी उनकी उम्मीदवारी को लेकर रहस्य बना हुआ है। हरक सिंह रावत को 16 जनवरी को भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के साथ ही उन्हें पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद हरक सिंह रावत और अनुकृति 22 जनवरी को कांग्रेस में शामिल हुए थे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com