मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल दहलाने वाला हादसा, एक्सीडेंट के बाद कार में फंसा शव कई किमी घसीटा

इंडिया वॉइस

यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्विफ्ट कार से डेड बॉडी के घसीटने का एक वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि ड्राइवर का दावा है कि उसे इस घटना की जानकारी नहीं थी.

शेयर करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक्सीडेंट के बाद कार में फंसे शव को घसीटता हुए कार सवार कई किमी तक ले गया. एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए. आरोपी कार सवार को हिरासत में लिया गया है.

यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा की ओर जा रही एक कार को करीब 12 किलोमीटर तक लाश को घसीटते हुए देखा गया है. कार जब टोल प्लाजा पर रुकी तो मामले का पता चला. मांट टोल प्लाजा पुलिस चौकी से पुलिस भी आ गई. तब शव को कार से निकाला गया. कार सवारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.बताया गया कि कार चालक को 12 किलोमीटर तक आने पर इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी कार पर कोई शव घिसट रहा है. टोल प्लाजा पर जब कार रुकी तो वहां मौजूद लोग कांप गए. मौके पर पहुंचीर पुलिस ने जानकारी की. शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है.मांट टोल प्लाजा पुलिस चौकी से पुलिस भी आ गई. तब शव को कार से निकाला गया. जबकि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है. हालांकि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

दिल्ली का रहने वाला है कार सवार, हिरासत में लिया

मथुरा पुलिस की ओर से बताया गया है कि कार सवार की पहचान दिल्ली निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई . पुलिस अधीक्षक (एसपी देहात) त्रिगुण बिसेन ने आरोपी वीरेंद्र सिंह के हवाले से बताया कि रात में एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा था। कम दृश्यता के कारण हादसा हुआ और शख्स उसकी कार से फंस गया.

एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी को खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीरेंद्र से पूछताछ की जा रही है. साथ ही एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. हादसे में मरने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के गांव वालों से संपर्क किया जा रहा है.

बता दें कि बीते दिनों ऐसा ही दिल्ली का कांझवाला कांड चर्चा का विषय रहा था. तब कार सवार युवकों ने महिला को कई किमी तक घसीटा था. तब उसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया था. हालांकि इसके अलावा बीते दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं.

शेयर करें