मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
देश

महाठग सुकेश चंद्रशेखर की सहयोगी पिंकी ईरानी को पटियाला हाउस कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

इंडिया वॉइस

जेल में बंद महठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी. ईडी ने अपनी चार्जशीट में उन्हें आरोपी बताया है.

शेयर करें

New Delhi: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश और जैकलीन को मिलाने वाली पिंकी ईरानी को पटियाला हाउस कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा. ईओडब्ल्यू ने तीन दिन पुलिस कस्टडी में पिंकी ईरानी से पूछताछ की थी. इसे ले जाकर तिहाड़ में रिक्रिएशन भी किया गया था.

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस(Jacqueline Fernandez) को 15 नवंबर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की कोर्ट ने उन्हे दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर उन्‍हें जमानत दे दी है. हालांकि, बिना कोर्ट की इजाजत के जैकलीन देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकती हैं. इससे पहले कोर्ट ने 10 नवंबर को सभी पक्षों को सुनने के बाद जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस आरोपी हैं.

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 30 नवंबर को पिंकी ईरानी को गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था, जहां कोर्ट ने पिंकी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था. कस्टडी खत्म होने के बाद उसे आज फिर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने पिंकी के खिलाफ सबूत मिलने के कारण उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी. ईडी ने अपनी चार्जशीट में उन्हें आरोपी बताया है. सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की ठगी केस में अभिनेत्री नोरा फ़तेही से भी दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा पूछताछ कर चुकी है.

पुलिस के मुताबिक, पिंकी ईरानी ने ही सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन की मुलाकात कराई थी. पिंकी ईरानी का कहना था कि जैकलीन को पता था कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की ठगी केस में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है. इसके बाद भी जैकलीन ने उससे गिफ़्ट लिए. हालांकि, जैकलीन ने कहा है कि पिंकी झूठ बोल रही है और उसे कोई जानकारी नहीं थी.

इससे पहले EOW ने जैकलीन फर्नांडिस के मैनेजर प्रशांत के पास से एक डुकाटी बाइक रिकवर की थी. इस बाइक की कीमत आठ लाख रुपये है. यह बाइक सुकेश चंद्रशेखर ने ठगी के पैसों से प्रशांत को दिलाई थी. फरवरी 2021 में यह बाइक सुकेश ने जैकलीन के मैनेजर को दी थी.

शेयर करें