मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

Agnipath : अग्निपथ के विरोध में देशव्यापी आंदोलन से 340 ट्रेन सेवाएं प्रभावित, रेलवे की अपील- शांति बनाएं

इंडिया वॉइस

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं से अपील करते हुए कहा कि रेलवे राष्ट्र की संपत्ति है। ये आपकी सेवा के लिए है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 17 जून। भारतीय सेना में भर्ती की नई ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ देश के कई हिस्सों में बवाल हो रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और तेलंगाना सहित कई राज्यों में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के चलते अब तक 340 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। योजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाया, बिहार और तेलंगाना में कुछ ट्रेनों में आग लगा दी।

हिंसा को देखते हुए कई ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट

रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों को रद्द करने या आंशिक रूप से समाप्त करने का फैसला लिया। मंत्रालय के मुताबिक शनिवार शाम 6 बजे तक 94 मेल एक्सप्रेस और 140 पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गईं। इसके अलावा 65 मेल एक्सप्रेस और 30 पैसेंजर ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द किया गया। वहीं 11 मेल एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है।

रेलवे संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं से हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल ना होने और रेल संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की है। वैष्णव ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं से अपील करते हुए कहा कि रेलवे राष्ट्र की संपत्ति है। ये आपकी सेवा के लिए है। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की सेवा के लिए इसे क्षति ना पहुंचाएं। देशभर में कई स्थानों पर ट्रेन की बोगियों में आग लगाए जाने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रेल मंत्री ने कहा कि युवा ट्रेन को आग के हवाले ना करें। उन्होंने कहा कि ये संवेदनशील सरकार है और वो आपकी बात को सुनेगी।

शेयर करें