मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
क्षेत्रीय

जम्मू के नरवाल यार्ड ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिरी

इंडिया वॉइस

जम्मू में हुआ बड़ा हादसा, इमारत गिरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

शेयर करें

Jammu building collapses: जम्मू के नरवाल यार्ड ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। इमारत गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि जेडीए की ओर से पिछले तीन दिनों से नाला खोदने का काम चल रहा है, बुधवार को जेसीबी संचालक को कंपन और दुकानों को हुए नुकसान की बात भी कही गयी थी, लेकिन काम नहीं रोका गया. शाम तीन बजे तीन मंजिला दुकान भरभराकर गिर गई। इसमें जेडीए पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, हादसे के बाद जेडीए ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है। दुकान कैसे गिरी इसकी जांच अब कमेटी करेगी। इसके बाद रिपोर्ट जेडीए को सौंपी जाएगी। इसके बाद जेडीए आगामी कार्रवाई शुरू करेगा।

शेयर करें