Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहारवासियों को अगले 48 घंटे में गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश के आसार

बिहारवासियों को अगले 48 घंटे में गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश के आसार

बिहार में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। अगले 48 घंटे में राहत की उम्मीद जताई जा रही है। रविवार को मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बिहार के उत्तरी भागों के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

By Rajni 

Updated Date

पटना। बिहार में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। अगले 48 घंटे में राहत की उम्मीद जताई जा रही है। रविवार को मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बिहार के उत्तरी भागों के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

पढ़ें :- भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को क्यों कहा जाता है जननायक, सभी लोगों के बीच थे लोकप्रिय, जानें उनके जीवन से जुड़ी बातें

दूसरी तरफ पूर्वी-पश्चिमी और दक्षिणी बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर, पश्चिम बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण में एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।

वहीं उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी और शिवहर जिलों में एक-दो जगहों पर बारिश होने की बात भी कही जा रही है। बात करें उत्तर पूर्व बिहार की तो सुपौल, अररिया, किशनगंज में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही पूर्णिया और कटिहार जिलों में एक दो जगह पर वर्षा होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि दक्षिण पश्चिम बिहार और दक्षिण मध्य बिहार में भी मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि पटना, सारण, शेखपुरा और औरंगाबाद जिले में लू चलेगी।

वहीं दूसरी तरफ पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर,सुपौल, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर और कटिहार जिले में बारिश की संभावना है। किशनगंज जिले में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ-साथ भारी बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि केरला में मॉनसून पहुंच चुका है। आने वाले 24 से 48 घंटे में बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

पढ़ें :- दिल्ली में उमड़ा आस्था का सैलाबः सूर्यदेव व छठी मइया की पूजा-अर्चना के साथ धूमधाम से मना छठ पर्व, व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

शेखपुरा, भोजपुर और औरंगाबाद रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटे में शेखपुरा 43.3, भोजपुर 43.3, औरंगाबाद 43.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। वहीं पटना 43.1 डिग्री, वाल्मीकि नगर 42.5 डिग्री, मोतिहारी 42.6 डिग्री, नालंदा 42.5 डिग्री, जीरादेई 42.4 डिग्री, सबौर 40 डिग्री, जमुई 41.1 डिग्री, नालंदा 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com