Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा ने जारी की 91 नए उम्मीदवारों की सूची, देवरिया से शलभ मणि होंगे भाजपा के उम्मीदवार

भाजपा ने जारी की 91 नए उम्मीदवारों की सूची, देवरिया से शलभ मणि होंगे भाजपा के उम्मीदवार

भाजपा ने नए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी के साथ-साथ कई अन्य बड़े चेहरों को मैदान में उतारा है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

UP Assembly Election 2022 : चुनाव की तारीख नजदीक है ऐसे में भाजपा सहित तमाम राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने में लगे हुई हैं। इसी सिलसिले में भाजपा ने अपने 91 नए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा द्वारा जारी इस नई सूची में कई बड़े चेहरों पर पार्टी ने दाव लगाया है। उन चेहरों में से एक हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी। इसके आलावा इस लिस्ट की मानें तो भाजपा ने मौजूदा विधायकों पर ही ज्यादा भरोसा जताया है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने आजम खान पर कास तंज, कही ये बात, पढ़ें

देवरिया से शलभ मणि तो वहीं बरहज से शाका मिश्रा को मिला टिकट 

दरअसल भाजपा ने देवरिया विधानसभा सीट से शलभ मणि त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें शलभ मणि त्रिपाठी पत्रकार रह चुके हैं। उन्होंने 2016 में बीजेपी ज्वाइन की थी। इसके बाद से ही वह बीजेपी संगठन में प्रदेश प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा भाजपा ने बरहज विधानसभा से दीपक मिश्रा ‘शाका’ को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि दीपक मिश्रा भाजपा के पूर्व विधायक व कैबिनेट मंत्री स्व. पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्रा के बेटे हैं।

जनता के बीच है गजब की लोकप्रियता 

दोनों ही नेताओं की अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जबरदस्त लोकप्रियता है। वहां की स्थानीय जनता की लगातार मांग थी कि दीपक मिश्रा और शलभ मणि त्रिपाठी को ही उम्मीदवार घोषित किया जाय। ऐसे में पार्टी ने जनता के मूड को भांपते हुए इन नामों पर अपनी सहमति जताई है। बता दें कि इस लिस्ट में चौथे और पांचवें चरण के उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा की इस कैंडिडेट लिस्ट में अयोध्या सीट से वेद प्रकाश गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है, वहीं आजमगढ़ से अखिलेश मिश्रा गुड्डू को टिकट दिया है। वहीं, योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से टिकट दिया गया है।

पढ़ें :- UP में 10 मार्च के बाद महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा : CM योगी

यहां देखें लिस्ट 

BJP Candidate List

BJP Candidate List

BJP Candidate List 3

BJP Candidate List 4

पढ़ें :- गुरुवार को अमेठी और प्रयागराज में रैली करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

BJP Candidate List

BJP Candidate Listयूपी में सात चरणों में होना है मतदान 

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा। वहीं यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com