Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में पहले चरण की वोटिंग जारी, पहेल दो घंटे में करीब 8% मतदान कई जगहों पर EVM में खराबी

यूपी में पहले चरण की वोटिंग जारी, पहेल दो घंटे में करीब 8% मतदान कई जगहों पर EVM में खराबी

UP First Phase Election : यूपी में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुल 11 जिले की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। ऐसे में कई मतदान केन्द्रों पर EVM में खराबी आने की भी जानकारी सामने आई हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के 11 जिलों की 58 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ और शाम सात बजे तक चलेगा। पहले दो घंटे में औसतन 7.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने आजम खान पर कास तंज, कही ये बात, पढ़ें

पहले चरण में कई जगह मिले ईवीएम खराब

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई मतदान केंद्रों पर EVM मशीन खराब होने की जानकारी मिली है। जिला प्रशासन के निगरानी में प्रयवेक्षकों ने जल्द ईवीएम मशीन को सही कराया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, शामली एवं गौतमबुद्धनगर की 58 सीटों पर मतदान शुरू हो गये हैं। मतदान करने के लिए लोगों में उत्साह भी देखने को मिल रहा हैं, लेकिन मतदान को शुरु हुए घंटे नहीं बीते कि ईवीएम खराब होने की खबरे आना शुरु हो गयी।

ईवीएम मशीन में खराबी के कारण कई मतदाता बिना मतदान किये घर लौटे  

मुजफ्फरनगर जनपद के सदर विधानसभा के इस्लामिया इंटर कॉलेज में EVM मशीन खराब हो गई। यहां पर जब मशीन खराब होने की जानकारी मिली तो कुछ मतदाता बिना मतदान किए ही घर को वापस लौट गये हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने दूसरी मशीन लगवाकर मतदान शुरु करवाया। इसी तरह जनपद शामली के वीवी इंटर कॉलेज में बूथ नम्बर 49—50 की EVM मशीन खराब होने की जानकारी मिली है।

पढ़ें :- UP में 10 मार्च के बाद महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा : CM योगी

मेरठ जिले के कैंट में बूथ नम्बर 20 पर EVM मशीन खराब हुई है। सिवालखास के सिसोला खुर्द गांव में EVM मशीन खराब हुई है। बुलंदशहर जिले के अनूपशहर के बूथ संख्या 421 में EVM खराब होने से डेढ़ घंटे के बाद मतदान शुरु हुआ है। बागपत शहर अमीनरग सराय के शीलचंद कॉलेज के 113 बूथ संख्या पर EVM मशीन खराब है।

9 बजे तक ये रहा मतदान का प्रतिशत

शामली – 7.70 प्रतिशत

मुजफ्फरनगर – 7.50 प्रतिशत

मेरठ – 8.44 प्रतिशत

पढ़ें :- गुरुवार को अमेठी और प्रयागराज में रैली करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

बागपत – 8.93 प्रतिशत

गाजियाबाद – 7.37 प्रतिशत

हापुड़ – 8.20 प्रतिशत

गौतमबुद्ध नगर – 8.33 प्रतिशत

बुलंदशहर – 7.51 प्रतिशत

अलीगढ़ – 8.26 प्रतिशत

पढ़ें :- खीरी : ईवीएम में फेवीक्विक लगाने के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मथुरा – 8.30 प्रतिशत

आगरा – 7.53 प्रतिशत

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com