मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

खीरी : ईवीएम में फेवीक्विक लगाने के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इंडिया वॉइस

पोलिंग बूथ पर जमकर हंगामा भी हुआ, काफी देर तक मतदान रुका रहा।

arrest
शेयर करें

UP Assembly Election 2022 : सदर विधानसभा के अंतर्गत कादीपुरसानी पोलिंग बूथ पर गांव के दो शरारती तत्व ने एक पार्टी के बटन को फेवीक्विक डालकर चिपका दिया। उसके बाद यहां भारी हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ईवीएम को बदला। पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

एसपी खीरी संजीव सुमन ने बताया कि उन्हें ट्वीटर के जरिये पता चला कि सदर विधानसभा लखीमपुर के कादीपुरसानी बूथ पर शरारती तत्वों ने ईवीएम मशीन में लगे पार्टी के बटन पर फेवीक्विक डालकर चिपका दिया गया है। इस बीच पोलिंग बूथ पर जमकर हंगामा भी हुआ, काफी देर तक मतदान रुका रहा।

इस दौरान सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि सपा के बटन को चिपकाया गया है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ईवीएम मशीन को बदलवाया गया। साथ ही पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर गांव के दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शेयर करें