मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे RLD चीफ जयंत चौधरी नहीं डाल सकेंगे वोट, मतदाताओं से की ये खास अपील

इंडिया वॉइस

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज पश्चिमी यूपी के कुल 11 जिलों में पहले चरण का मतदान हो रहा है। ऐसे में सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे राष्ट्रिय लोक दल के राष्ट्रिय अध्यक्ष जयंत चौधरी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

akhilesh yadav anf jayant choudhary
शेयर करें

UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश में आज पश्चिमी यूपी के कुल 11 जिलों की 58 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। ऐसे में इस चुनाव में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे राष्ट्रिय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार RLD चीफ जयंत चौधरी आज हो रहे मतदान में अपना वोट नहीं डाल सकेंगे।

चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण नहीं दे सकेंगे वोट 

बता दें कि यह जानकारी जयंत चौधरी के कार्यालय की तरफ से सामने आई है। जयंत चौधरी के कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि जयंत चौधरी चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण आज के चुनाव  में अपना मतदान नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एक वीडियो जारी कर जनता से सपा-रालोद गठबंधन के पक्ष में वोट देने की अपील की है।

अपने हित की सरकार चुनें – जयंत चौधरी 

जयंत चौधरी ने कहा कि अपने मत का उपयोग अवश्य करें। अपने घरों से बाहर निकलें और मतदान कर अपने हित की सरकार चुनें। उन्होंने कहा कि वोट देने से पहले आप बीते पांच सालों को याद करें। जो आपके हित की बात करें, जो आपके अधिकार की रक्षा करें, समाज को एकजुट रखें, युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर दें ऐसी सरकार को चुनें।

सपा के साथ गठबंधन कर 33 सीटों पर चुनाव लड़ रही है RLD

उन्होंने कहा कि जो महिलाओं को सुरक्षा दें और सम्मान करें, हमारी विविधता को ताकत बनाते हुए देश प्रदेश के उत्थान के लिए काम करें ऐसी सरकार को चुनें। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के अवसर का दिन है। इसलिए अपने आस-पास के लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करें। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में रालोद का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 33 सीटों पर रालोद के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

 

 

शेयर करें