Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 5 मंत्रियों के भाग्य का फैसला होगा EVM में बंद, UP में सुबह 9 बजे तक 9.45 प्रतिशत मतदान

5 मंत्रियों के भाग्य का फैसला होगा EVM में बंद, UP में सुबह 9 बजे तक 9.45 प्रतिशत मतदान

2nd Phase Of UP Election : प्रदेश में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। दूसरे चरण के चुनाव में यूपी के 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। यहां कुल 586 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला दो करोड़, दो लाख से अधिक मतदाता करेंगे। सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली व शाहजहांपुर में मतदान हो रहा है। प्रमुख मुकाबला भाजपा, सपा-रालोद गठबंधन, बसपा और कांग्रेस के बीच है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने आजम खान पर कास तंज, कही ये बात, पढ़ें

सुबह 9 बजे तक 9.45 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान जारी है। सोमवार की सुबह नौ बजे तक 9.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक सहारनपुर में 9.77% मतदान हुआ है। बिजनौर में 10.01 प्रतिशत, मुरादाबाद में 10.03, संभल में 10.78, रामपुर में 8.37, अमरोहा में 10.83, बदायूं में 9.14, बरेली में 8.36 प्रतिशत और शाहजहांपुर में 9.18 फीसदी मतदान हुआ है।

पिछले चुनाव में भाजपा का दबदबा

इस चरण के हो रहे चुनाव में पिछले विधानसभा में भाजपा के 38, सपा के 15 और कांग्रेस के दो प्रत्याशी विजयी हुए थे। इस चरण में भाजपा सरकार में शामिल पांच मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री आजम खान भाग्य आजमा रहे हैं। शाहजहांपुर सीट से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, बिलासपुर से जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, बदायूं से नगर विकास राज्य मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, चंदौसी से माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी चुनाव मैदान में हैं।

पढ़ें :- UP में 10 मार्च के बाद महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा : CM योगी

सुरेश खन्ना नौवीं बार विधानसभा पहुंचने के लिए भाग्य आजमा रहे हैं। आयुष राज्यमंत्री रहे डा. धर्म सिंह सैनी नकुड़ सीट से सपा के टिकट पर मैदान में हैं। सपा नेता व पूर्व मंत्री मो. आजम खां रामपुर व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम स्वार सीट से चुनाव मैदान में हैं। आजम जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं।

55 सीटों को फतह करने के लिए भाजपा अव्वल रही

इस चरण में 55 सीटों को फतह करने के लिए प्रचार के मामले में भाजपा अव्वल रही है, वहीं सबसे फिसड्डी बहुजन समाज पार्टी रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 55 सीटों के लिए 37 सभाएं कीं। उनके दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा भी कमोबेश हर सीट पर मतदाताओं का दरवाजा खटखटाने पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह ने भी हर कमिश्नरी पर सभाओं और रोड शो के जरिए वोटरों के दर पर दस्तक दी।

रक्षा मंत्री भी पूरी शिद्दत से प्रचार में जुटे रहे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तक इन 55 सीटों के लिए पूरी शिद्दत से प्रचार में जुटे रहे। दूसरी तरफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल जनसभाओं के जरिए वोटरों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और चुनाव प्रभारी समेत संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने भी ताबड़तोड़ दौरे करके कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कोशिश की।

पढ़ें :- गुरुवार को अमेठी और प्रयागराज में रैली करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रियंका गांधी ने किये 55 सीटों पर कुल 15 जनसभाएं और रोड शो

विपक्षी दल भाजपा के सामने कहीं नहीं टिकते। प्रचार के मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दूसरे नंबर पर रहीं। यहां की 55 सीटों पर कुल 15 जनसभाएं और रोड शो किए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मुरादाबाद जिले से दो सीटें जीतने की आस जगी है। इसलिए वह डेढ़ महीने में 2 बार मुरादाबाद आईं। मुरादाबाद देहात सीट से सपा के सिटिंग एमएलए हाजी इकराम कुरैशी कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव मैदान में हैं, जबकि शहर सीट से इकराम के भतीजे हाजी रिजवान कुरैशी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

सपा सुप्रीमो ने की 10 जनसभाएं

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 10 जनसभाएं ही की। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती इन 55 सीटों के लिए महज तीन जनसभाएं ही कर सकीं। हालांकि उन्होंने अमरोहा में अपनी जनसभा में मंच से इसकी वजह भी अपने समर्थकों को बताई। मायावती ने कहा था कि सीमित संसाधनों की वजह से वह भाजपा की तरह तूफानी प्रचार नहीं कर पा रही हैं।

 

पढ़ें :- खीरी : ईवीएम में फेवीक्विक लगाने के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com