1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पानी और गड्ढों से भरी सड़क पर दुल्हन ने कराया फोटोशूट, फोटो हुआ वायरल

पानी और गड्ढों से भरी सड़क पर दुल्हन ने कराया फोटोशूट, फोटो हुआ वायरल

केरल की दुल्हन और वेडिंग फोटोग्राफर ने सड़कों पर पानी से भरे गड्ढों को दिखाने के लिए रोड पर करवाया फोटोशूट . लाल जोड़े में सजी दुल्हन की पानी से भरी सड़क तस्वीरें हो रही हैं वायरल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

देश के कई राज्यों में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है और इसके चलते गलियों और सड़कों में पानी भरा हुआ है. इसी परेशानी को सबके सामने लाने का एक नायाब तरीका केरल की एक दुल्हन ने निकाला.केरल की एक दुल्हन ने सड़कों की खराब हालत को फोटोशूट से चर्चा में ला दिया है. दरअसल केरल की दुल्हन और वेडिंग फोटोग्राफर ने सड़कों पर पानी से भरे गड्ढों को दिखाने के लिए रोड पर ही फोटोशूट का फैसला लिया. लाल जोड़े में सजी दुल्हन की पानी से लबालब भरी सड़कों पर निकलने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

अब तक ऐसे ही एक वीडियो को 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लाल साड़ी में तैयार दुल्हन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर ऐरो वेडिंग कंपनी ने शेयर किया है. इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com