मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

पंजाबी सिंगर सिंगा के खिलाफ केस दर्ज

Rakesh

मशहूर पंजाबी सिंगर सिंगा के खिलाफ 295 के तहत धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया हैं।

Punjabi singer Singga
शेयर करें

मुंबई। मशहूर पंजाबी सिंगर सिंगा के खिलाफ 295 के तहत धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया हैं। पंजाबी सिंगर सिंगा के खिलाफ अमृतसर के अजनाला में भी धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज हुआ हैं। जिसकी वजह हाल ही में लॉन्च हुआ पंजाबी गीत ‘स्टिल अलाइव’ है।यह कार्रवाई क्रिश्चियन भाईचारा समूह अजनाला के प्रधान अविनाश की शिकायत पर की गई है।

अविनाश ने अपनी शिकायत में कहा है कि गाना (स्टिल अलाइव) पंजाबी गायक सिंगा द्वारा जारी किया गया था। जिसमें पंजाबी कलाकार सिंगा अपने हाथ में बाइबिल रखे हुए है और अपनी गर्दन पर एक क्रॉस पहना है। गाने में फादर और सिस्टर का भी अपमान किया गया है।जिससे पूरे ईसाई समुदाय के दिलों को ठेस पहुंची है।जिससे ईसाई समुदाय में काफी गुस्सा है।

प्रधान अविनाश की शिकायत पर थाना अजनाला की पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिंगा के खिलाफ IPC-295 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब के कपूरथला में दो दिन पहले 295A के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

शेयर करें