1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Leopard Attack: असम के जोरहाट में तेंदुए के हमले में 3 वन कर्मचारियों सहित 13 घायल – देखें वीडियो

Leopard Attack: असम के जोरहाट में तेंदुए के हमले में 3 वन कर्मचारियों सहित 13 घायल – देखें वीडियो

Leopard Attack: तेंदुए के हमले का एक खतरनाक वीडियो असम के जोरहाट में सामने आया है। असम के जोरहाट जिले में तेंदुए के हमले में वन विभाग के तीन कर्मियों सहित कम से कम 13 लोग घायल हो गए।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Leopard Attack: तेंदुए के हमले का एक खतरनाक वीडियो असम के जोरहाट में सामने आया है। असम के जोरहाट जिले में तेंदुए के हमले में वन विभाग के तीन कर्मियों सहित कम से कम 13 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

आपको बता दें कि, जोरहाट के एसपी मोहन लाल मीणा ने बताया कि तेंदुए के हमले में तीन वन कर्मचारियों समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल व्यक्ति खतरे से बाहर हैं।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

चेनिजन इलाके में घूमता दिखा था तेंदुआ
पुलिस के मुताबिक, जोरहाट जिले में रेनफॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट परिसर (RFRI) में एक तेंदुए के घुसने और सोमवार को लोगों पर हमला करने के बाद तीन वन कर्मियों, महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 13 लोग घायल हो गए। तेंदुआ सोमवार सुबह से ही जिले के चेनिजन इलाके में परिसर में घूमता दिखा।

तेंदुए को देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। जानकारी के बाद एक टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। कहा जा रहा है कि पकड़े जाने से पहले तेंदुए ने पहले परिसर के कई निवासियों और तीन वन कर्मियों पर हमला किया।

तेंदुए को पकड़ने में वनकर्मियों के छूटे पसीने
वन विभाग के अधिकायों के मुताबिक, तेंदुए को पकड़ने पहुंची टीम को उसे पकड़ने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। कई असफल प्रयासों के बाद वन कर्मियों ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज किया और उसे पकड़ लिया। वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि तेंदुआ अक्सर अपना स्थान बदलता था और बाद में अंधेरे का फायदा उठाकर पड़ोसी गांवों में भटक जाता था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com