मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे ‘जय श्रीराम’ के बाद ‘राधे-राधे’ पर भी घबराई सपा? अखिलेश पर केशव मौर्य का बड़ा हमला मुलायम सिंह ने मोदी के दोबारा PM बनने की कामना क्यों की थी? ब्रजेश पाठक ने बताई बड़ी वजह
देश

ओडिशा रेल हादसे में सीबीआई पहुंची घटनास्थल

Avnish

देश का सबसे रेल हादसा आज भी कोई भूल नहीं पाया कई प्रश्न इस रेल हादसे में खड़े हो रहे है।

odisha
शेयर करें

 नई दिल्ली।  ओडिशा में जो ट्रेन हादसा हुआ था सबके जहन में अभी भी है कई सवाल विपक्ष उठा रहा है विपक्ष लगातार रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है ऐसे में अब जांच की आंच तेज हो चुकी है सीबीआई घटनास्थल पर पहुंची है और जायजा ले रही है किस तरीके की गड़बड़ी हुई कहां, किसने किसके द्वारा यह हरकत की गई हर एक एंगल से उनके जरिए जांच की जा रही है। इंटरलॉकिंग का भी मुद्दा निकलकर सामने आया था किसके जरिए यह बदला गया किसका हाथ है क्योंकि शक की सुई सीधे इसी तरफ जा रही है कि किसी शख्स ने इंटरलॉकिंग चेंज की थी अगर यह बदलाव नहीं होता तो शायद तकरीबन 280 लोगों की जान बच जाती कोई परिवार उजड़ता नहीं।

 

कैसे हुआ हादसा?

बता दें कि बालासोर में बहानगा बाजार स्टेशन के पास यह हादसा हुआ था चेन्नई से हावड़ा जा रही 12841 कोरोमंडस लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। इसके बार उसके तमाम डिब्बे पटरी से उतर गए और पास की लाइन से गुजर रही यशवंतपुर हावड़ा एक्सप्रेस से टकरा गई और इस पूरे हादसे में तकरीबन 280  लोगों की जान चली गई है जबकि 1100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। अभी कुछ शव ऐसे है जिनकी पहचना नहीं हुई है।

 

कांग्रेस ने मांगा रेल मंत्री से इस्तीफा

इस पूरे हादसे के बाद कांग्रेस की तरफ से लगातार रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस मामले में कांग्रेस की तरफ से पीएम मोदी को ज्ञापन भी सौंपा गया था। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अगर रेल मंत्री के अंदर थोड़ी भी शर्म बची है तो इस्तीफा दे दे।

 

पीएम मोदी हादसे वाले जगह पर गए थे

बता दें कि पीएम मोगी खुद इस हादसे पर नजर बनाए हुए थे बैठक उनके द्वारा की जा रहा थी सिर्फ इतना ही नहीं देश के मुखिया खुद घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया और घायलों का हालचाल जाना।

शेयर करें