मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
क्षेत्रीय

चंडीगढ़: महिला ने तांत्रिक के साथ मिलकर की 6 साल की बच्ची की हत्या, रेलवे ट्रेक के पास मिला शव

इंडिया वॉइस

Chandigarh Murder Case: एक दिल देहला देने वाला मामला चंडीगढ़ से सामने आ रहा है जहां एक 6 साल की बच्ची का रेलवे ट्रेक के पास पैर काटा शव मिला है। बच्ची को आरोपी महिला बहला-फुसला कर रेलवे ट्रैक पर ले गई थी और उसके बाद ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था. पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला को पंचकूला की जिला अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है. इस मामले में तांत्रिक की भी तलाश की जा रही है.

शेयर करें

Chandigarh Murder Case: एक दिल देहला देने वाला मामला चंडीगढ़ से सामने आ रहा है जहां एक 6 साल की बच्ची का रेलवे ट्रेक के पास पैर काटा शव मिला है। मामले में जीआरपी पुलिस (GRP Police) ने हत्या की आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है. जीआरपी पुलिस ने आरोपी महिला को मंगलवार को पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया. जहां से आरोपी महिला को एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है. एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर इस मामले में और खुलासे कर सकती है.

जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार 13 जनवरी को शाम के वक्त ये बच्ची घर से लापता हो गई थी. परिवार ने आसपास ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला, बाद में सेक्टर-31 पुलिस थाने में शिकायत दी गई. इस बीच रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि ट्रैक के पास एक कटा हुआ पैर पड़ा है. अगली सुबह बच्ची का शव मिला. बच्ची का पैर कटा था और शरीर पर चोट के निशान नहीं थे. लेकिन लोग यह मानने को तैयार नहीं थे कि बच्ची हादसे का शिकार हुई है. क्योंकि उसका शव ट्रैक से करीब 100 मीटर दूर मिला. बाद में पता चला कि बच्ची की हत्या की गई है.

तांत्रिक की तलाश की जा रही हैः पुलिस

पुलिस जांच अधिकारी मनीषा ने बताया कि मामले में पुलिस भी जांच पड़ताल कर रही है. तांत्रिक की तलाश की जा रही है. जीआरपी पुलिस की जांच अधिकारी मनीषा ने बताया कि बच्ची को आरोपी महिला बहला-फुसला कर रेलवे ट्रैक पर ले गई थी और उसके बाद ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था. पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला को पंचकूला की जिला अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है. इस मामले में तांत्रिक की भी तलाश की जा रही है.

शेयर करें